लाइव न्यूज़ :

Mardaani 2 Teaser: रानी मुखर्जी की 'मर्दानी 2' इस दिन होगी रिलीज, दमदार है उनका ये अवतार

By मेघना वर्मा | Updated: September 30, 2019 11:57 IST

'मर्दानी 2' के लिए रानी मुखर्जी ने रियल लाइफ पुलिस अफसरों से मदद ली है। रानी मुखर्जी हमेशा ही अपने काम में डेडिकेशन के लिए जानी जाती हैं।

Open in App
ठळक मुद्दे'मर्दानी' फिल्म साल 2014 में रिलीज हुई थी।इस फिल्म को लोगों ने खूब पसंद किया था।

साल 2014 में आयी रानी मुखर्जी की फिल्म मर्दानी में उनके किरदार को ना सिर्फ लोगों ने बेहद सराहा था बल्कि लोगों को बेसब्री से इसके दूसरे पार्ट का इंतजार भी था। रानी मुखर्जी के मार-धाड़ के तरीके में लोगों का मजा आ गया था। वहीं रानी एक बार फिर फैंस के बीच लौट रही हैं। मर्दानी 2 के साथ जिसकी रिलीज डेट की अनाउंसमेंट कर दी गई है। 

इस अनाउंसमेंट वीडियो में ही रानी मुखर्जी का लुक बेहद दमदार है। रानी पुलिस की कॉस्टूयूम में दिखाई दे रही हैं। 38 सेकेंड के इस वीडियो में रानी मुखर्जी किसी को लगातार बिना रुके पीटते हुए दिख रही हैं। गोपी पुथरण के डायरेक्शन में बन रही इस फिल्म के डायलॉग भी अच्छे लग रहे हैं। एक जगह रानी मुखर्जी कहती दिखती हैं, 'अगर किसी भी लड़की को छेड़ा तो तुझे इतना मारूंगी कि तेरी त्वचा से तेरी उम्र का पता नहीं चलेगा।'

गुंडों की धुलाई करने वाली रानी मुखर्जी की फिल्म मर्दानी 2 आने वाली 13 दिसंबर को रिलीज होगी। एसपी शिवानी शिवाजी रॉय के किरदार में रानी मुखर्जी एक बार फिर से बड़े पर्दे पर धमाल मचाने को तैयार हो गई हैं। 

बताया जा रहा है कि सेकेंड पार्ट राजस्थान और मुंबई में शूट हुयी है। इसी बीच फिल्म की शूटिंग से सोशल मीडिया पर फोटो भी वायरल हुई थी। वहीं मेकर्स ने कुछ दिनों पहले रानी मुखर्जी के लुक का एक फोटो भी शेयर किया था जिसमें रानी का लुक बेहद पसंद किया गया था। निर्देशक गोपी पुथरन इस फिल्म को डायरेक्ट कर रहे हैं जिनकी ये डायरेक्शनल डेब्यू है।

बताया जा रहा है कि फिल्म के लिए रानी मुखर्जी ने रियल लाइफ पुलिस अफसरों से मदद ली है। रानी मुखर्जी हमेशा ही अपने काम में डेडिकेशन के लिए जानी जाती हैं। अब देखना होगा कि फिल्म बड़े पर्दे पर क्या धमाल मचाती है।

टॅग्स :रानी मुखर्जी
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीMardaani 3 का बॉक्स ऑफिस पर भौकाल, 3 दिन में 26 करोड़ वर्ल्डवाइड

बॉलीवुड चुस्कीRani Mukerji: यह तो बस शुरुआत है, और भी राष्ट्रीय पुरस्कार जीतना चाहती हूं, रानी मुखर्जी

बॉलीवुड चुस्की71st National Film Awards full list : शाहरुख खान ने जीता पहला सर्वश्रेष्ठ अभिनेता, रानी मुखर्जी सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री, देखें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार विजेताओं की पूरी सूची

बॉलीवुड चुस्कीRani Mukerji Birthday Special: 'मर्दानी' से लेकर 'हिचकी' तक रानी मुखर्जी की ये फिल्में छू लेंगी आपका दिल, देखें ऑनलाइन

बॉलीवुड चुस्कीMardaani 3: शिवानी शिवाजी रॉय बनकर वापस आएंगी रानी मुखर्जी, 2026 में रिलीज होगी फिल्म मर्दानी 3

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?