लाइव न्यूज़ :

AB Ani CD का दमदार पोस्टर हुआ रिलीज, Amitabh Bachchan और Vikram Gokhale की ये फिल्म इस दिन होगी रिलीज

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: February 10, 2020 16:12 IST

पोस्टर में अमिताभ बच्चन और विक्रम गोखले नजर आ रहे हैं। खबर के अनुसार इस फिल्म में दोनों कलाकारों की खास दोस्ती फैंस को दिखाई देगी।

Open in App
ठळक मुद्देएक्टर अमिताभ बच्चन और मशहूर एक्टर विक्रम गोखले की जोड़ी एक बार फिर से पर्दे पर नजर आने वाली हैये जोड़ी जल्द फिल्म एबी आणि सीडी में फैंस से रूबरू होगी

एक्टर अमिताभ बच्चन और मशहूर एक्टर विक्रम गोखले की जोड़ी एक बार फिर से पर्दे पर नजर आने वाली है। ये जोड़ी जल्द फिल्म एबी आणि सीडी में फैंस से रूबरू होगी। आज इस फिल्म का पोस्टर रिलीज कर दिया गया है। ये फिल्म 13 मार्च को रिलीज होने वाली है। फिल्म का पोस्टर काफी ज्यादा दमदार है।

 इस पोस्टर में अमिताभ बच्चन और विक्रम गोखले नजर आ रहे हैं। खबर के अनुसार इस फिल्म में दोनों कलाकारों की खास दोस्ती फैंस को दिखाई देगी। फिल्म एवं ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने खुद अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर ये पोस्टर शेयर किया है।

इस पोस्टर को शेयर करते हुए तरण आदर्श ने लिखा है ' अमिताभ बच्चन और विक्रम गोखले की मराठी फिल्म ‘एबी आणि सीडी’ का पोस्टर हुआ रिलीज। निर्देशक मिलिंद लेले अक्षय बारदापुरक (प्लानेट मराठी प्रोडक्शन), गोल्डन रेशियो फिल्म्स और केवी रेड्डी प्रोडक्शंस द्वारा निर्मित, फिल्म 13 मार्च 2020 को रिलीज होगी।’ अमिताभ  बच्चन (Amitabh Bachchan) और विक्रम गोखले (Vikram Gokhale) की जोड़ी  फैंस को सबसे पहले अग्निपथ फिल्म में दिखाई दी थी। इसके बाद ये दोनों खुदा गवाह, अकेला, समेत कई शानदार फिल्मों में साथ में नजर आ चुके हैं। ये दोनों को साथ में पर्दे पर देखना फैंस भी खासा पसंद करते हैं। 

अमिताभ बच्चन की बात करें तो वह जल्द ही अयॉन मुखर्जी की फिल्म ब्रह्मास्त्र में रणबीर कपूर और आलिया भट्ट के साथ दिखाई देंगे। इस अलावा वह  मराठी निर्देशक नागराज मंजुले की हिंदी फिल्म ‘झुंड’, शूजित सरकार की ‘गुलाबो सिताबो’ और रूमी जाफरी की फिल्म ‘चेहरे’ में अहम और दमदार किरदार में नजर आएंगे।

टॅग्स :अमिताभ बच्चन
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटVIDEO: सचिन के बेटे अर्जुन की शादी में लगा सेलेब्स का जमावड़ा, पत्नी संग पहुंचे क्रिकेट और बॉलीवुड सितारे

बॉलीवुड चुस्कीVIDEO: बिग बी के पड़ोसी का वीडियो हुआ वायरल, शहंशाह से की खास गुजारिश

क्रिकेटVIDEO: हार्दिक पांड्या ने गर्लफ्रेंड माहिका शर्मा को अमिताभ बच्चन से मिलवाया, वीडियो वायरल

बॉलीवुड चुस्कीनाना से मिली प्रेरणा, 'इक्कीस' के लिए अगस्त्य नंदा ने देखी अमिताभ बच्चन की 'मेजर साब'

बॉलीवुड चुस्कीDharmendra Death News: ये दोस्ती हम नहीं तोड़ेंगे?, अमिताभ बच्चन ने ब्लॉग पोस्ट में लिखा, धरम जी महानता के प्रतीक थे...

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस