लाइव न्यूज़ :

मनोज बाजपेयी के पिता आरके बाजपेयी का 83 साल की उम्र में निधन, सोशल मीडिया पर शोक संवेदनाएं

By सतीश कुमार सिंह | Updated: October 3, 2021 15:03 IST

पिता के निधन की खबर सुनने के बाद बॉलीवुड अभिनेता मनोज बाजपेयी केरल से दिल्ली के लिए रवाना हो गए हैं, जहां वह अपने अगले प्रोजेक्ट की शूटिंग कर रहे थे।

Open in App
ठळक मुद्देनिर्देशक अविनाश दास ने ट्विटर पर उन्हें अंतिम श्रद्धांजलि दी। बाजपेयी के पिता को राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था।निगम बोध घाट पर रविवार दोपहर को आर के बाजपेयी का अंतिम संस्कार किया गया।

नई दिल्लीः पद्मश्री विजेता मनोज बाजपेयी के पिता आर के बाजपेयी का आज सुबह 83 वर्ष की आयु में निधन हो गया। मनोज के पिता की हालत पिछले कुछ दिनों से काफी नाजुक थी।

अभिनेता मनोज बाजपेयी के पिता आर के बाजपेयी का लंबी बीमारी के बाद दिल्ली के एक अस्पताल में रविवार को निधन हो गया। वह 83 वर्ष के थे। मनोज के प्रवक्ता के अनुसार, आर के बाजपेयी को सितंबर में अस्पताल में भर्ती किया गया था।

प्रवक्ता ने एक बयान में कहा, “मनोज के पिता की हालत पिछले कुछ दिनों से नाजुक थी। सूचना मिलने के बाद मनोज केरल से दिल्ली आए। वह केरल में शूटिंग कर रहे थे।” उन्होंने कहा कि नई दिल्ली के निगम बोध घाट पर रविवार दोपहर को आर के बाजपेयी का अंतिम संस्कार किया गया। निधन की खबर सुनते ही उनके गांव में शोक की लहर है। वह बिहार के बेतिया शहर के पास एक छोटे से गांव बेलवा के रहने वाले थे।

निर्देशक अविनाश दास ने ट्विटर पर उन्हें अंतिम श्रद्धांजलि दी। उन्होंने ट्वीट किया, "मनोज भैया के पिताजी नहीं रहे। उनके साथ गुज़ारे पल याद आ रहे हैं। यह तस्वीर मैंने भितिहरवा आश्रम में ली थी। बड़े धीरज वाले आदमी थे। बेटे के ऐश्वर्य की छुअन से हमेशा ख़ुद को दूर रखा। मामूली बाने में बड़े आदमी थे। नमन। श्रद्धांजलि।"

कुछ दिन पहले बाजपेयी के पिता को राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था। मनोज ने बताया था कि कैसे उनके पिता ने अभिनय के अपने जुनून को आगे बढ़ाने से पहले उन्हें अपनी पढ़ाई पूरी करने के लिए प्रेरित किया।

"मैं 18 साल की उम्र में बिहार के अपने गांव से दिल्ली आया था। मैंने दिल्ली विश्वविद्यालय में दाखिला लिया। स्नातक की पढ़ाई पूरी करना मेरे पिता का सपना था। वह नहीं चाहते थे कि मैं पढ़ाई छोड़ दूं.. इसलिए मैं वास्तव में उनके सपने को पूरा करना चाहता था और किसी तरह कामयाब रहा।

अभिनेता ने हाल ही में इंडियन फिल्म फेस्टिवल ऑफ मेलबर्न (IFFM) 2021 में 'द फैमिली मैन 2' वेब सीरीज़ में अपनी भूमिका के लिए एक पुरस्कार जीता। अमेज़न प्राइम वीडियो पर स्ट्रीमिंग 'द फैमिली मैन 2' को दो पुरस्कार मिले। 

टॅग्स :मनोज बाजपेयीबिहारपटना
Open in App

संबंधित खबरें

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

क्राइम अलर्टडंडा और रॉड से हमला कर पत्नी फूल कुमारी दास, 3 बच्चे ह्रदय दास, संध्या दास और सोन दास को मार डाला, चंदनपट्टी गांव से दिल दहला देने वाली घटना

भारतशिविर में कुल 67 शिकायत, 30 दिन में करें समाधान नहीं तो 31वें दिन निलंबित?, रेफर नीति अपनाई तो सिविल सर्जन और डॉक्टरों के खिलाफ कार्रवाई?, सम्राट चौधरी ने दी चेतावनी

भारतबाप नीतीश कुमार-बेटे निशांत को डॉक्टर की जरूरत, स्वास्थ्य मंत्रालय दिया गया?, पूर्व सांसद और बाहुबली नेता आनंद मोहन का फूटा गुस्सा, वीडियो

भारततख्त श्री पटना साहिब गुरुद्वारे में माथा टेकने पटना पहुंचे पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने केन्द्र सरकार और भाजपा पर बोला तीखा हमला

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीएक्ट्रेस रोशनी वालिया की इन तस्वीरों पर अटक जाएंगी नजरें

बॉलीवुड चुस्कीRed Saree Look में Shruti Haasan ने लूटी महफिल, Photos वायरल

बॉलीवुड चुस्कीMashooka Song में शाहिद-कृति का ग्लैमरस अंदाज, रिलीज होते ही छाया इंटरनेट पर, देखें तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्कीCocktail 2 का नया गाना 'माशूका' रिलीज, Shahid-Kriti की केमिस्ट्री ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीलेदर जैकेट और ब्रालेट लुक में अलाया एफ ने इंटरनेट पर धमाल मचाया