लाइव न्यूज़ :

The Family Man 2 : फैंस का इंतजार खत्म, कल रिलीज होगा 'द फैमिली मैन' का ट्रेलर

By अमित कुमार | Updated: May 18, 2021 15:35 IST

The Family Man season 2 trailer: फाइनली वेब सीरीज 'द फैमिली मैन' का ट्रेलर रिलीज होने वाला है। इस सीरीज के पहले भाग को काफी पसंद किया गया था।

Open in App
ठळक मुद्दे'द फैमिली मैन' के पोस्टर में मनोज बाजपेयी दमदार लुक में दिख रहे हैं। 'द फैमिली मैन' सीरीज के सीजन 2 का ट्रेलर 19 मई को रिलीज होगा।इससे पहले सीरीज के टीजर को काफी पसंद किया गया था।

The Family Man season 2 trailer: मनोज बाजपेयी स्टारर वेब सीरीज़ द फैमिली मैन के दूसरे सीज़न का इंतजार फैंस बेसब्री के साथ कर रहे हैं। लेकिन फैंस का अब ये इंतजार खत्म होने जा रहा है। इस सीरीज के ट्रेलर की घोषना कर दी गई है। यह ट्रेलर बुधवार 19 मई को रिलीज की जाएगी। मंगलवार को सीरीज के एक पोस्टर को सोशल मीडिया पर शेयर किया गया है। 

काफी दिनों से सोशल मीडिया पर अमेजन प्राइम वीडियो पर आने वाली इस सीरीज को लेकर बातें हो रही थी। सीरीज के फोटो को लेकर सोशल मीडिया पर खूब चर्चा हो रही है। पोस्टर में मनोज बाजपेयी दमदार लुक में दिख रहे हैं। राज निदिमोरू और कृष्णा डीके के निर्देशन में बन रही इस वेब सीरीज का एनआईए के एक स्पेशल एजेंट की कहानी बताई जा रही है।

दक्षिण भारतीय फ़िल्मों की लोकप्रिय अदाकारा सामंथा अक्कीनेनी की एंट्री इस वेब सीरीज में होने से लोगों की उत्सुकता और बढ़ गई है।  कहा यह भी जा रहा है कि इसका लीड किरदार एक-दम हटकर होगा। केस सुलझाने में एजेंट के आस-पास उसके परिवार की कहानी को दिखाया जाएगा। इस वेब सीरीज को प्राइम वीडियो को स्ट्रीम किया जाएगा। जारी किए गए पोस्टर को अमेजन प्राइम वीडियो ने भी शेयर किया है। 

वहीं सामंथा के किरदार को लेकर आधिकारिक तौर पर इतना ही कहा गया है कि वो मनोज बाजपेयी के किरदार की नेमेसिस हैं यानी वो उनसे बदला लेते हुए नज़र आएंगी। 'द फैमिली मैन'  एक तेज, एक्शन-ड्रामा सीरीज़ है, जो एक मिडिलक्लास व्यक्ति श्रीकांत तिवारी की कहानी है और वह राष्ट्रीय जांच एजेंसी के एक विशेष सेल के लिए काम करते हैं

टॅग्स :मनोज बाजपेयीअमेज़न प्राइमबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!