लाइव न्यूज़ :

सुनील पाल के गिरा हुआ इंसान बताने पर मनोज बाजपेयी का पलटवार- बेरोजगार लोगों को ध्यान लगाना चाहिए

By अनिल शर्मा | Updated: July 30, 2021 09:59 IST

ऐक्टर मनोज ने कहा, "मैं समझता हूं कि लोगों के पास जॉब नहीं हैं...मैं भी इस स्थिति में रहा हूं...लेकिन ऐसी परिस्थितियों में लोगों को ध्यान लगाना चाहिए।

Open in App
ठळक मुद्देसुनील पाल के बयान पर मनोज बाजयेपी को हंसी आई और उन्हें बेरोजगार कहाअभिनेता ने कहा कि बेरोजगार लोगों को ध्यान करना चाहिए।सुनील पाल ने मनोजप बाजेपयी को गिरा हुआ इंसान बताया था

मुंबईः कॉमेडियन सुनील पाल के बयान 'ऐक्टर मनोज बाजपेयी बदतमीज़ और गिरा हुआ आदमी' है पर ऐक्टर ने प्रतिक्रिया दी है। ऐक्टर मनोज ने बाजपेयी ने कहा, "मैं समझता हूं कि लोगों के पास जॉब नहीं हैं...मैं भी इस स्थिति में रहा हूं...लेकिन ऐसी परिस्थितियों में लोगों को ध्यान लगाना चाहिए।" गौरतलब है कि हाल ही में सुनील ने मनोज को 'बदतमीज' और 'गिरा हुआ आदमी' कहा था। यहां तक ​​कि सुनील ने मनोज की लोकप्रिय सीरीज द फैमिली मैन की तुलना 'पोर्न' से भी कर दी।

सुनील पाल के बयान को लेकर जब मनोज बाजपेयी से इस बारे में पूछा गया तो जवाब देने से पहले लगभग एक मिनट तक हँसे। इसके बाद अभिनेता ने कहा- मैं समझता हूं कि लोगों के पास नौकरी नहीं है। मैं पूरी तरह से समझ गया। मैं इस स्थिति में रहा हूं। लेकिन इस प्रकार की स्थितियों में, लोगों को ध्यान करना चाहिए।

सुनील ने 2005 में स्टैंड-अप कॉमेडी रियलिटी शो द ग्रेट इंडियन लाफ्टर चैलेंज जीता था। तब से उन्होंने 'फिर हेरा फेरी' और 'अपना सपना मनी मनी' जैसी फिल्मों में छोटी हास्य भूमिकाएँ की हैं। इस महीने की शुरुआत में, सुनील ने कहा कि कई बड़े लोग डिजिटल प्लेटफॉर्म पर सेंसरशिप की कमी का फायदा उठा रहे हैं और ऐसी सामग्री बना रहे हैं जो पारिवारिक दर्शकों के लिए अनुपयुक्त है। इसके बाद उन्होंने मनोज और द फैमिली मैन पर जमकर भड़ास निकाली थी।

कॉमेडियन ने कहा था- मनोज बाजपेयी कितना ही बड़ा अभिनेता होगा, कितने ही बड़े पुरस्कार मिले, पर उससे ज्यादा बदतमीज और गिरा हुआ आदमी मैंने नहीं देखा। वह देश में शीर्ष सम्मान पाने के बावजूद 'पोर्न' जैसी सामग्री बना रहे हैं।

टॅग्स :मनोज बाजपेयीबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!