लाइव न्यूज़ :

Box Office: तापसी-विकी-अभिषेक की 'मनमर्जियां' ने पकड़ी तेज रफ्तार, जानें अबतक की कुल कमाई

By आदित्य द्विवेदी | Updated: September 16, 2018 14:13 IST

बॉक्स ऑफिस पर मनमर्जियां ने धीमी शुरुआत की थी लेकिन दूसरे दिन 45 प्रतिशत की बढ़ोत्तरी हुई। यहां जानें अब तक की कमाई का पूरा आंकड़ा...

Open in App

मुंबई, 16 सितंबरः अनुराग कश्यप के निर्देशन में बनी फिल्म 'मनमर्जियां' को माउथ पब्लिसिटी का फायदा मिल रहा है। बॉक्स ऑफिस कलेक्शन से इसका अंदाजा लगाया जा सकता है। तापसी पन्नू, विकी कौशल और अभिषेक बच्चन स्टारर इस फिल्म की शुरुआत बेहद धीमी हुई थी। ओपनिंग डे पर मनमर्जियां ने सिर्फ 3.52 करोड़ रुपये की कमाई की थी। रिलीज से पहले फिल्म की चर्चा भले ही ज्यादा ना हुई हो लेकिन समीक्षकों ने इसे सराहा था। अब दर्शकों ने भी फिल्म को पसंद किया है। मनमर्जियां की दूसरे दिन की कमाई में 45 प्रतिशत का इजाफा देखने को मिला और शनिवार को फिल्म ने 5.11 करोड़ कमाए।

जाने माने ट्रेड एनालिस्ट तरन आदर्श ने ट्वीट किया, 'मनमर्जियां ने दूसरे दिन 45.17 प्रतिशत की स्वस्थ बढ़त हासिल की है। हालांकि उसके पहले दिन की कमाई काफी कम थी इसलिए बहुत ज्यादा कलेक्शन नहीं कहा जाना चाहिए। उत्तरी भारत में फिल्म अच्छा प्रदर्शन कर रही है। शुक्रवार और शनिवार को मिलाकर मनमर्जियां ने भारत में कुल 8.63 करोड़ रुपये कमाए हैं।'

फिल्म की कहानी है विकी (विकी कौशल) और रूमी (तापसी पन्नू) की जो दूसरे से प्यार करते हैं। उनकी मुलाकात डेटिंग ऐप के जरिये होती है। इसलिए प्यार कम और फ्यार (सेक्स) ज्यादा होता है। विकी एक डीजे है जो अपनी लाइफ के लिए सीरियस नहीं है। कहानी में ट्विस्ट तब आता है जब घरवाले रूमी के बेडरूम में विकी को पकड़ लेते हैं। लेकिन जब शादी और जिम्मेदारी की बात आती है तो विकी पीछे हट जाता है। रूमी के तमाम कोशिशों के बावजूद विकी शादी के लिए तैयार नहीं होता। आख़िरकार रूमी की शादी विदेश से आए रॉबी (अभिषेक बच्चन) से हो जाती है। जिसके बाद कहानी कई मोड़ लेती है।

टॅग्स :मनमर्जियाँबॉक्स ऑफिस कलेक्शनअभिषेक बच्चनतापसी पन्नूविक्की कौशल
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!

बॉलीवुड चुस्कीDhurandhar 2 Box Office: धुरंधर 2 का बॉक्स ऑफिस पर तूफान, पहले वीकेंड पर ₹558.45 करोड़!

बॉलीवुड चुस्कीबॉक्स ऑफिस पर 'धुरंधर 2' का तूफान, 3 दिन की रिकॉर्ड तोड़ कमाई से सब हैरान

बॉलीवुड चुस्कीधुरंधर 2 में छुपे हैं इतने बड़े सरप्राइज! ये नए किरदार देख दिमाग घूम जाएगा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल