लाइव न्यूज़ :

MAMI Film Festival 2024: शबाना आजमी को वहीदा रहमान ने किया सम्मानित?, 19 अक्टूबर से 24 अक्टूबर तक 110 से ज्यादा फिल्म का प्रदर्शन

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: October 19, 2024 13:31 IST

MAMI Film Festival 2024: मई में कान फिल्म महोत्सव में ग्रां प्री पुररस्कार जीतने वाली पहली फिल्म ‘ऑल वी इमेजिन ऐज लाइट’ मुंबई की एक नर्स प्रभा (कानी कुसरुती) के बारे में मलयालम-हिंदी फिल्म है, जिसे लंबे समय से अलग रह रहे अपने पति से एक ऐसा तोहफा मिलता है, जिससे उसका जीवन अस्त-व्यस्त हो जाता है।

Open in App
ठळक मुद्देMAMI Film Festival 2024: आगाज शुक्रवार शाम को दक्षिण मुंबई के रीगल सिनेमा में हुआ। MAMI Film Festival 2024: नर्स अनु का किरदार निभाने वाली दिव्या प्रभा की भी कहानी जुड़ी है।MAMI Film Festival 2024: वहीदा रहमान ने सिनेमा में उत्कृष्टता पुरस्कार से सम्मानित किया।

MAMI Film Festival 2024: ‘मामी मुंबई फिल्म महोत्सव-2024’ की शुरुआत फिल्म निर्माता पायल कपाड़िया की फिल्म ‘ऑल वी इमेजिन ऐज लाइट’ की स्क्रीनिंग से हुई और इसमें जानी-मानी अभिनेत्री शबाना आजमी को ‘सिनेमा में उत्कृष्टता पुरस्कार’ से सम्मानित किया गया। ‘मुंबई एकेडमी ऑफ मूविंग इमेज’ द्वारा आयोजित इस फिल्म महोत्सव का आधिकारिक आगाज शुक्रवार शाम को दक्षिण मुंबई के रीगल सिनेमा में हुआ। मई में कान फिल्म महोत्सव में ग्रां प्री पुररस्कार जीतने वाली पहली फिल्म ‘ऑल वी इमेजिन ऐज लाइट’ मुंबई की एक नर्स प्रभा (कानी कुसरुती) के बारे में मलयालम-हिंदी फिल्म है, जिसे लंबे समय से अलग रह रहे अपने पति से एक ऐसा तोहफा मिलता है, जिससे उसका जीवन अस्त-व्यस्त हो जाता है।

इसमें उसके साथ रह रही नर्स अनु का किरदार निभाने वाली दिव्या प्रभा की भी कहानी जुड़ी है। प्रभा की सबसे अच्छी दोस्त पार्वती (छाया कदम) एक विधवा है जिसे उसके घर से जबरन निकाल दिया जाता है। फिल्म महोत्सव में शबाना आजमी को भारतीय सिनेमा में उनके योगदान को देखते हुए जानी-मानी अभिनेत्री वहीदा रहमान ने सिनेमा में उत्कृष्टता पुरस्कार से सम्मानित किया।

इस महोत्सव में शबाना की ऐतिहासिक फिल्म ‘अर्थ’ की विशेष स्क्रीनिंग के साथ उनके 50 वर्ष के करियर का भी जश्न मनाया गया। शबाना ने कहा, ‘‘फिल्म निर्माण में अभिनेताओं को सबसे अधिक प्रमुखता मिलती है क्योंकि वे कैमरे के सामने होते हैं, लेकिन वे जानते हैं कि पर्दे के पीछे एक पूरी टीम होती है जो फिल्म को दमदार बनाने और उसकी कमजोरियां छिपाने पर काम करती है।’’

इस फिल्म महोत्सव के उद्घाटन समारोह में कबीर खान, विक्रमादित्य मोटवानी, विशाल भारद्वाज, हंसल मेहता और ओनिर जैसे फिल्म निर्माताओं के साथ ही प्रतीक गांधी, श्रेया पिलगांवकर और जिम सर्भ जैसे कलाकार भी शामिल हुए। मुंबई फिल्म महोत्सव 19 अक्टूबर से 24 अक्टूबर तक रीगल सिनेमा और जुहू पीवीआर में आयोजित किया जा रहा है और इसमें 50 से अधिक भाषाओं में 45 से अधिक देशों की 110 से ज्यादा फिल्में प्रदर्शित की जाएंगी। 

टॅग्स :शबाना आज़मीवहीदा रहमानमुंबई
Open in App

संबंधित खबरें

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

क्रिकेटकौन थे अनिल गुरव?, दोस्तों के बीच ‘मुंबई के विवियन रिचर्ड्स’ के नाम से थे मशहूर

क्राइम अलर्टबेकार तार को लेकर झगड़ा, हथौड़े से हमला कर प्रभु राउत ने पहाड़ी कुमार यादव को मार डाला, रोहित कुमार ने दी गवाही?, बिहार से मुंबई आए थे नौकरी करने?

क्राइम अलर्टप्यार के खिलाफ परिवार, प्रेमिका के परिवार ने बुलाया, पेड़ से बांधकर जमकर कूटा, मोबाइल-दोपहिया छीना, प्रेमी ज्ञानेश्वर कोकाटे ने फांसी लगाकर दी जान, पढ़िए सुसाइड नोट?

भारतNew BMC Commissioner: BMC की पहली महिला आयुक्त बनीं अश्विनी भिड़े, जानें कौन हैं 1995 बैच की ये IAS अफसर

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?