लाइव न्यूज़ :

Unlock 1 होते ही मल्लिका शेरावत ने किया कुछ ऐसा कि फैंस करने लगे ट्रोल, कहा- आप ऐसी हरकत करेंगी तो कैसे चलेगा?

By अमित कुमार | Updated: June 10, 2020 15:43 IST

अनलॉक 1 के साथ ही आम आदमी से लेकर बॉलीवुड स्टार्स तक घर से बाहर निकलने लगे हैं। कुछ दिन पहले सैफ अली खान, करीना कपूर अपने बेटे तैमूर के साथ मरीन ड्राइव पर नजर आए थे।

Open in App
ठळक मुद्देइन दिनों मल्लिका शेरावत का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी के साथ वायरल हो रहा है। इस वीडियो में मल्लिका शेरावत मुंबई के ब्रांदा में दोस्त के साथ रनिंग करती हुई दिखाई दे रही हैं। सोशल मीडिया पर फैंस लगातार मल्लिका पर अपनी नाराजगी जाहिर कर रहे हैं।

बॉलीवुड सेलेब्रिटी मल्लिका शेरावत सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। मल्लिका शेरावत फैंस के साथ अक्सर अपनी तस्वीरें और वीडियो शेयर करती रहती हैं। इन दिनों मल्लिका शेरावत का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी के साथ वायरल हो रहा है। इस वीडियो में मल्लिका शेरावत मुंबई के ब्रांदा में दोस्त के साथ रनिंग करती हुई दिखाई दे रही हैं। 

दरअसल, रनिंग करते समय मल्लिका शेरावत बिना मास्क के नजर आईं। इसके बाद फैंस ने उन्हें ट्रोल करना शुरू कर दिया। मल्लिका ने पहले मास्क पहना हुआ था। लेकिन बाद में मल्लिका ने ये मास्क निकाल दिया। रनिंग के दौरान अपना मास्क हाथ में लेकर वह दौड़ लगा रही थीं। इसके बाद फैंस ने उन्हें सोशल मीडिया पर ट्रोल करना शुरू कर दिया। 

मल्लिका के इस वीडियो को विरल भयानी ने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। जिसके बाद इसके नीचे लगातार फैंस कमेंट्स कर रहे हैं। एक फैन ने लिखा कि अगर आप ऐसी हरकत करेंगी तो कैसे चलेगा? वहीं एक फैंस ने लिखा कि इस तरह बिना मास्क के आप अपने फॅालोअर्स को क्या मैसेजे देंगी? सोशल मीडिया पर फैंस लगातार मल्लिका पर अपनी नाराजगी जाहिर कर रहे हैं। 

इंस्टाग्राम पर मल्लिका शेरावत को कई मिलियन लोग फॉलो करते हैं। यही कारण है कि उनकी तस्वीरें और वीडियो कुछ ही समय में ट्रेंड करने लगती है। काफी समय से फिल्मों से दूर रह रही मल्लिका सोशल मीडिया के जरिए फैंस से जुड़ी रहती हैं। अपनी हॉटनेस और बोल्ड लुक्स की वजह से वह अक्सर सुर्खियां बटोरने में कामयाब रहती हैं।

टॅग्स :मल्लिका शेरावतबॉलीवुड अभिनेत्रीबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीजिया रॉय की ग्लैमरस पेस्टल साड़ी फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल

बॉलीवुड चुस्कीअवनीत कौर की लेटेस्ट वेकेशन फोटोज वायरल, न्यूयॉर्क में बिताए शानदार पल

बॉलीवुड चुस्कीदलाई लामा का आशीर्वाद लेने पहुंचीं भूमि पेडनेकर, शेयर किया भावुक अनुभव

बॉलीवुड चुस्कीSheeva Rana Glamorous Photos: 'गंदी बात 3' एक्ट्रेस शीवा राणा की बोल्ड और ग्लैमरस तस्वीरें इंटरनेट पर वायरल

बॉलीवुड चुस्की4 साल बाद टूटी मौनी रॉय की शादी, तलाक की खबरों पर तोड़ी चुप्पी

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीमुंबई में सलमान खान के गैलेक्सी अपार्टमेंट में 5 फुट लंबा सांप?, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीमदद कीजिए सीएम विजय?, 17 दिनों से बेहोश और वेंटिलेटर पर 47 वर्षीय पत्नी मालथी?, तमिल फिल्मों के लोकप्रिय हास्य अभिनेता मुथुकलाई ने तमिलनाडु के मुख्यमंत्री से लगाई गुहार

बॉलीवुड चुस्की'आखिरी सवाल' मूवी रिव्यू: कलाकारों के अभिनय ने जीता दिल, जानिए कैसी है फिल्म 'आखिरी सवाल'

बॉलीवुड चुस्कीब्लैक ऑफ-शोल्डर गाउन में मृणाल ठाकुर का ग्लैमरस लुक वायरल

बॉलीवुड चुस्कीअदिति शर्मा और हम्द खान की "इश्क ज़ालिम है" वीनस म्यूजिक पर रिलीज !