लाइव न्यूज़ :

मल्लिका शेरावत का चौंकाने वाला दावा- बॉलीवुड हीरो आधी रात को दरवाजा पीटता था, खौफनाक घटना शेयर की

By शिवेन्द्र कुमार राय | Updated: October 4, 2024 13:51 IST

बॉलीवुड अभिनेत्री मल्लिका शेरावत ने एक सनसनीखेज खुलासा किया है। मल्लिका ने एक बार एक पुरुष सह-कलाकार द्वारा उनके साथ किए गए उत्पीड़न की एक दर्दनाक घटना साझा की।अभिनेत्री का एक वीडियो, जो इंटरनेट पर वायरल हो गया है।

Open in App
ठळक मुद्देमल्लिका शेरावत का चौंकाने वाला दावा- बॉलीवुड हीरो आधी रात को दरवाजा पीटता थावह दुबई में "बड़ी स्टार कास्ट" के साथ एक "बड़ी फिल्म" की शूटिंग कर रही थीदो साल बाद मल्लिका की फिल्म ‘विक्की विद्या का वो वाला वीडियो’ आने वाली है

नई दिल्ली: बॉलीवुड अभिनेत्री मल्लिका शेरावत ने एक सनसनीखेज खुलासा किया है। मल्लिका ने एक बार एक पुरुष सह-कलाकार द्वारा उनके साथ किए गए उत्पीड़न की एक दर्दनाक घटना साझा की। अभिनेत्री का एक वीडियो, जो इंटरनेट पर वायरल हो गया है। इसमें वह कह रही हैं कि जब वह दुबई में "बड़ी स्टार कास्ट" के साथ एक "बड़ी फिल्म" की शूटिंग कर रही थी तब बहुत अजीब स्थिति पैदा हो गई थी।

वीडियो में, मल्लिका ने कहा, "मैं आपको एक उदाहरण बताती हूं। मैं दुबई में एक बड़ी फिल्म की शूटिंग कर रही थी। एक मल्टी-स्टारर फिल्म। यह एक सुपरहिट फिल्म है, और लोगों को यह बहुत पसंद है, मैंने इसमें एक कॉमेडी रोल किया है।"

यहां तक ​​तो सब ठीक था। न्होंने आगे जो कहा वह फिल्म इंडस्ट्री की  काली तस्वीर पेश करता है। उन्होंने आगे बताया, "उस फिल्म का हीरो रात 12:00 बजे मेरे दरवाजे पर दस्तक देता था। मुझे लगा कि वह दरवाजा तोड़ देगा। क्योंकि वह मेरे बेडरूम में आना चाहता था। और मैंने सोचा...नहीं, ऐसा नहीं होने वाला है। उसके बाद, उस हीरो ने मेरे साथ कभी काम नहीं किया।" हालांकि, अभिनेत्री ने किसी का नाम लेने से परहेज किया।

बता दें कि दो साल बाद  मल्लिका की  फिल्म ‘विक्की विद्या का वो वाला वीडियो’ आने वाली है। ‘विक्की विद्या का वो वाला वीडियो’ में त्रिपती डिमरी और राजकुमार राव भी हैं। विक्की विद्या का वो वाला वीडियो विक्की और विद्या की कहानी है, जो 1997 में शादी करते हैं और अपनी शादी की रात को फिल्माते हैं। समस्या तब शुरू होती है जब उनके घर से उनकी शादी के वीडियो की सीडी चोरी हो जाती है।

इसके बाद उनके छोटे से शहर में हास्य और अराजक घटनाओं की एक श्रृंखला शुरू हो जाती है। फिल्म में विजय राज, मल्लिका शेरावत, अर्चना पूरन सिंह, अश्विनी कालसेकर, मस्त अली, मुकेश तिवारी, अर्चना पटेल, राकेश बेदी और टिक्कू तलसानिया जैसे कलाकार हैं। 

ड्रीम गर्ल के राज शांडिल्य द्वारा निर्देशित, वीवीकेडब्ल्यूडब्ल्यूवी का निर्माण गुलशन कुमार, टी-सीरीज़, बालाजी टेलीफिल्म्स और वकाओ फिल्म्स जैसे बड़े नामों द्वारा कथावाचक फिल्म्स के सहयोग से किया गया है। दशहरा के ठीक समय पर 11 अक्टूबर को इसकी रिलीज़ है। यह फिल्म आलिया भट्ट और वेदांग रैना अभिनीत एक्शन थ्रिलर जिगरा के साथ अपनी रिलीज़ की तारीख साझा करेगी।

टॅग्स :मल्लिका शेरावतहिन्दी सिनेमा समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!