लाइव न्यूज़ :

जब 'हॉट सॉन्ग' के लिए मल्लिका शेरावत की कमर पर चपाती गर्म करना चाहता था फिल्म निर्माता, जानिए पूरा किस्सा

By अनिल शर्मा | Updated: November 11, 2021 09:31 IST

'द लव लाफ लाइव' शो में मल्लिका ने बताया- एक बार एक निर्माता एक गाने को लिए अजीब विचार लेकर आया। उसने कहा, बड़ा हॉट सॉन्ग है, दर्शक को कैसे पता चलेगा कि आप हॉट हैं? 

Open in App
ठळक मुद्देमल्लिका ने बताया है कि निर्माता ने कहा था कि आप इतनी हॉट हैं कि आपकी कमर पर चपाती सेक सकता हूंमललिका ने बताया कि उन्हें निर्माता का विचार एकदम वाहियात लगा था

मुंबईः मल्लिका शेरावत ने खुलासा किया है कि एक गाने के लिए फिल्म निर्माता ने अजीबोगरीब विचार सामने रखा था। अभिनेत्री के मुताबिक, निर्माता ने कहा था कि वह अपनी कमर पर चपाती गरम करके दिखाएं। हालांकि मल्लिका ने तब ऐसा करने से इनकार कर दिया था। 

'द लव लाफ लाइव' शो में मल्लिका ने बताया- एक बार एक निर्माता एक गाने को लिए अजीब विचार लेकर आया। उसने कहा, बड़ा हॉट सॉन्ग है, दर्शक को कैसे पता चलेगा कि आप हॉट हैं? 

अभिनेत्री ने आगे बताया कि निर्माता ने कहा, आप इतनी हॉट हैं कि आपकी कमर पर मैं चपाती सेक सकता हूं। बकौल मल्लिका- यह कुछ अजीब सी धारणा है। क्या आपने कभी ऐसा कुछ सुना है? मैंने पैर नीचे रखा और ऐसा करने से मैंने इनकार कर दिया। मुझे यह बहुत ही हास्यास्पद लगा था। 

अभिनेत्री ने कहा कि उन्हें समझ नहीं आता कि भारत में क्या हॉट माना जाता है। उन्होंने कहा, मुझे लगता है कि भारत में महिलाओं के लिए हॉटनेस के बारे में उनकी एक अजीब धारणा है। मैं इसे नहीं समझती। बेशक, यह अब बेहतर है लेकिन जब मैंने अपना करियर शुरू किया तो यह अजीब था।

ख्वाहिश और मर्डर जैसी फिल्मों में नजर आ चुकीं मल्लिका सेक्स सिंबल के तौर पर जानी जाती हैं। मल्लिका को हाल ही में ईशा गुप्ता और गौतम रोडे के साथ एमएक्स प्लेयर शृंखला नाकाम में देखा गया था। यह शो एक सेलिब्रिटी की हाई-प्रोफाइल मौत के इर्द-गिर्द घूमता है।

टॅग्स :मल्लिका शेरावतबॉलीवुड अभिनेत्रीहिन्दी सिनेमा समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!