लाइव न्यूज़ :

नहीं रहे मलयालम फिल्म के अभिनेता रिजाबावा, 'जॉन होनाई' से लोकप्रिय हुए थे, 150 फिल्में में किया काम

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: September 13, 2021 20:03 IST

मलयालम फिल्मों के अभिनेता रिजाबावा ने करियर में करीब 150 फिल्में और 20 से ज्यादा टीवी धारावाहिकों में काम किया है।

Open in App
ठळक मुद्देरिजाबावा 1990 के दशक में कई फिल्मों में नजर आए थे। तीन दिन पहले यहां के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था।मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन, विधानसभा में विपक्ष के नेता वी डी सतीशन और कई मंत्रियों ने अभिनेता के निधन पर शोक व्यक्त किया है।

कोच्चिः मलयालम फिल्मों के अभिनेता रिजाबावा का सोमवार को हृदय संबंधी समस्यायों से निधन हो गया। वह 54 साल के थे। परिवार के सूत्रों ने यह जानकारी दी है।

अभिनेता फिल्म ' इन हरिहर नगर' में अपनी भूमिका 'जॉन होनाई' से लोकप्रिय हुए थे। उन्हें तीन दिन पहले यहां के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उन्होंने आज दोपहर अंतिम सांस ली। रिजाबावा 1990 के दशक में कई फिल्मों में नजर आए थे। उन्होंने अपने करियर में करीब 150 फिल्में और 20 से ज्यादा टीवी धारावाहिकों में काम किया है।

मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन, विधानसभा में विपक्ष के नेता वी डी सतीशन और कई मंत्रियों ने अभिनेता के निधन पर शोक व्यक्त किया है। विजयन ने अपने संदेश में कहा कि रिज़ाबावा एक प्रसिद्ध अभिनेता थे जिन्होंने मलयालम फिल्में देखने वालों का दिल जीता।

उच्च शिक्षा मंत्री आर बिंदु ने ट्वीट किया ‘‘अलविदा श्री रिज़ाबावा। आप अपने काम के जरिए हमेशा याद रखे जाएंगे।” सतीशन ने कहा कि रिज़ाबावा सिनेमा जगत में उस समय आए जब वह एक व्यस्त नाटककार थे। 90 के दशक में मानवीय चरित्र भूमिकाओं और बाद में शक्तिशाली खलनायक भूमिकाओं के लिए जाना जाता है। फैंस सोशल मीडिया पर शोक संदेश भी पोस्ट कर रहे हैं।

टॅग्स :केरलपिनाराई विजयन
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारतपश्चिम एशिया में जारी युद्ध का भारत पर कम से कम प्रभाव पड़े?, पीएम मोदी बोले- भारतीयों के जीवन को खतरे में डालने वाली ‘खतरनाक’ टिप्पणी

भारतKerala Assembly Election 2026: त्रिशूर में पीएम मोदी आज करेंगे रोड शो, एनडीए उम्मीदवारों से होगी मुलाकात

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?