लाइव न्यूज़ :

दुखद: शूटिंग के बीच दोस्त संग डैम में नहाने गए थे एक्टर अनिल नेदुमंगड़, डूबने से हुई मौत, सदमे में साउथ इंडस्ट्री

By अमित कुमार | Updated: December 26, 2020 12:19 IST

साउथ फिल्म इंडस्ट्री के जाने माने अभिनेता अनिल नेदुमंगड़ को आखिरी बार फरवरी 2020 में रिलीज हुई मलयालम फिल्म पापम चेय्यथवर कल्लरियात में देखा गया था।

Open in App
ठळक मुद्देकम्माटी पाड़म, नजन स्टीव लोपेज से पहचान बनाने वाले अनिल नेदुमंगड़ अपनी दमदार एक्टिंग के लिए जाने जाते थे।अनिल नेदुमंगड़ की मौत से साउथ इंडस्ट्री में गम का माहौल पसरा हुआ है। पृथ्वीराज सुकुमारन ने एक ट्वीट के जरिए अनिल नेदुमंगड़ की मौत की खबर की पुष्टि की है।

साउथ इंडियन फिल्मों के एक्टर अनिल नेदुमंगड़ अब इस दुनिया में नहीं रहे। शुक्रवार को एक हादसे के कारण उन्हें अपनी जान से हाथ धोना पड़ा। रिपोर्ट्स के अनुसार, 48 वर्षीय अभिनेता केरल के मलंकारा बांध में दोस्त संग नहाने के लिए गए थे। वहीं डूबने से उनकी मौत हो गई। अनिल नेदुमंगड़ की इस तरह अचानक मौत से उनके दोस्त और रिश्तेदार सदमे में हैं। 

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक अनिल नेदुमंगड़, थोडुपुझा में जोजू जॉर्ज अभिनीत ‘पीस’ की शूटिंग कर रहे थे। शूटिंग के बीच में सभी कलाकारों ने थोड़ा ब्रेक लिया। इस  दौरान फिल्म के कलाकारों और क्रू मेंबर्स इधऱ-उधर घूमने निकल पड़े। अनिल ने भी पास के डैम में नहाने का मन बनाया। उन्होंने अपने दोस्तों को साथ चलने को कहा। वहां जाकर सभी डैम में नहाने के लिए घुस गए। 

थोड़ी देर बाद अनिल नहाते हुए गहरे पानी की ओर चले गए, जिसके बाद तेज बहाव के चलते वह डूब गए। बाकी लोग किनारे पर ही नहा रहे थे। जब दोस्तों ने अनिल को नहीं देखा तो अनिल को ढूंढने के लिए सर्च ऑपरेशन चलाया गया। काफी खोजबीन के बाद बचावकर्मियों की मदद से अनिल को पानी से बाहर निकाला गया। उन्हें तुरंत स्थानीय अस्पताल ले जाया गया, डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

टॅग्स :बॉलीवुड हीरोबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!