Malang box office collection: सारा अली खान और कार्तिक आर्यन की फिल्म 'लव आज कल' उम्मीद के मुताबिक बॉक्स ऑफिस पर प्रदर्शन करने में नाकाम रही। इसका सीधा फायदा मोहित सूरी की थ्रिलर जॉनर की फिल्म 'मलंग' को मिला है। 'मलंग' ने मंगलवार (18 फरवरी) को 50 करोड़ का आकड़ा पार कर लिया है। ट्रेड एनालिस्ट रमेश बाला ने बुधवार को ट्विट कर इस बात की जानकारी दी।
आदित्य रॉय कपूर और दिशा पाटनी की फ़िल्म मलंग को फैंस खासा पसंद कर रहे हैं। रिलीज़ के 12 दिन बाद फिल्म ने 50 करोड़ से अधिक की कमाई करने में सफलता हासिल की। औसतन इस फिल्म ने हर दिन ने करीब 4 करोड़ रुपये की कमाई की है जो अच्छी मानी जा सकती है। वहीं साल 2020 में 50 करोड़ से अधिक की कमाई करने वाली मलंग तीसरी फिल्म भी बनी।
ओपनिंग वीकेंड में मलंग ने 25.36 करोड़ का कलेक्शन कर लिया था। ऐसा माना जा रहा था कि 'लव आज कल' के रिलीज होने के बाद फिल्म की कमाई में गिरावट आएगी। लेकिन ऐसा नहीं हुआ और फिल्म ने लगातार अच्छी कमाई की। यह फिल्म चार किरदारों के बीच घूमती नजर आती है। फिल्म में सस्पेंस को बहुत की खूबसूरती के साथ पेश किया गया है।