लाइव न्यूज़ :

नहीं रहीं मलाइका अरोड़ा की दोस्त सिमर दुग्गल, कैंसर से फैशन डिजाइनर ने हारी जंग

By मनाली रस्तोगी | Updated: August 12, 2020 19:46 IST

बॉलीवुड की जानी-मानी फैशन डिजाइनर और एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा की दोस्त सिमर दुग्गल की मृत्यु हो गई। वो लंबे समय से कैंसर से पीड़ित थीं। वहीं, दोस्त के निधन से मलाइका सदमे में हैं।

Open in App
ठळक मुद्देसिमर के साथ तस्वीरें शेयर करते हुए मलाइका ने भावुक कैप्शन भी लिखाबॉलीवुड एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा के लिए सिमर ने कई खूबसूरत ऑउटफिट्स डिजाइन किए थे

बॉलीवुड की जानी-मानी फैशन डिजाइनर सिमर दुग्गल का कैंसर के कारण आज निधन हो गया। सिमर एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा की करीबी दोस्तों में से एक थीं। तमाम अभिनेत्रियों के लिए शानदार ऑउटफिट्स डिजाइन कर चुकीं सिमर के निधन से पूरी फिल्म इंडस्ट्री शोक में डूबी हुई है। सिमर दुग्गल के असामयिक निधन से उनके दोस्तों को झटका लगा है। 

बॉलीवुड एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा के लिए सिमर ने कई खूबसूरत ऑउटफिट्स डिजाइन किए थे। यही नहीं, दोनों करीबी दोस्त भी थीं। ऐसे में सिमर के गुजर जाने से मलाइका भी सदमे में हैं। इसी क्रम में उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर करते हुए अपना दुख बयां किया। सिमर के साथ तस्वीरें शेयर करते हुए मलाइका ने भावुक कैप्शन भी लिखा।

(फोटो सोर्स- इंस्टाग्राम)

उन्होंने लिखा, 'जैसे ही मैंने यह खबर सुनी मेरी आंखें भर आईं। मैं अपने आंसू नहीं रोक सकती।  मेरी खूबसूरत दोस्त, मेरी परी, मेरी सबसे मजबूत साथी, मेरी सबसे दयालु सिमर दुग्गल। मैं तुमसे बहुत प्यार करती हूं और तुम्हारी बहुत याद आएगी। तुम्हारी आत्मा को शांति मिले मेरी दोस्त।' मलाइका के अलावा एक्ट्रेस सोफी चौधरी को भी सिमर दुग्गल की याद आई। उन्होंने मलाइका के पोस्ट पर कमेंट करते हुए लिखा, 'यह सुनकर बहुत दुख हुआ। तुम्हारी आत्मा को शांति मिले खूबसूरत सिमर।'

टॅग्स :मलाइका अरोराबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!