लाइव न्यूज़ :

Birthday Special: जब मलाइका अरोड़ा ने बेटे अरहान को बताई थी अर्जुन कपूर संग अपने रिश्ते की बात, ऐसा था रिएक्शन

By मनाली रस्तोगी | Published: June 26, 2020 2:13 PM

बॉलीवुड एक्टर अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) आज अपना 35 साल के पूरे हो गए हैं। ऐसे में जानिए कि आखिर उनकी गर्लफ्रेंड और एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) के बेटे अरहान खान उन दोनों के रिलेशनशिप के बारे में क्या सोचते हैं।

Open in App
ठळक मुद्देअर्जुन कपूर से 9 साल बड़ी हैं मलाइका अरोड़ामलाइका ने खुलासा, बताया उनके और अर्जुन के बारे में क्या सोचते हैं उनके बेटे अरहान

बॉलीवुड एक्टर अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) आज अपना 35वां बर्थडे सेलिब्रेट रहे हैं। 26 जून 1985 को फिल्म प्रोड्यूसर बोनी कपूर और मोना शोरी कपूर के घर पैदा हुए अर्जुन आज बॉलीवुड में अपनी एक्टिंग से एक अलग पहचान बना चुके हैं। हालांकि, अर्जुन अपनी प्रोफेशनल लाइफ के साथ निजी जिंदगी के लिए भी काफी सुर्खियां बटोरते नजर आते हैं। 

फैंस के बीच हिट है मलाइका-अर्जुन की जोड़ी

(फोटो सोर्स- इंस्टाग्राम)

वैसे तो बॉलीवुड एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) के साथ अर्जुन का रिलेशनशिप अब किसी से छिपा नहीं है, लेकिन जब दोनों ने अपने रिश्ते को सार्वजनिक किया था, तब बहुत सी बातें सामने आई थीं। इस दौरान दोनों ने खुलकर एक-दूसरे को लेकर इंटरव्यू दिए थे। बता दें, मलाइका अर्जुन से उम्र में 9 साल बड़ी हैं। मगर इसके बावजूद दोनों की ऑफ-स्क्रीन केमिस्ट्री फैंस के बीच काफी हिट है। 

जब बेटे अरहान से मलाइका ने की थी बात

(फोटो सोर्स- इंस्टाग्राम)

मालूम हो, अर्जुन के साथ रिलेशनशिप के शुरुआती दिनों में मलाइका इस बात का खुलासा किया था कि उनका और अरबाज खान (Arbaaz Khan) का बेटा अरहान खान (Arhaan Khan) की इस बारे में रिएक्शन कैसा था। हिंदुस्तान टाइम्स को दिए एक पुराने इंटरव्यू में मलाइका अरोड़ा ने अपने 16 साल के बेटे अरहान की अर्जुन कपूर के साथ अपने संबंधों पर प्रतिक्रिया के बारे में खुलकर बातचीत की थी।

एक-दूसरे के प्रति हैं ईमानदार

(फोटो सोर्स- इंस्टाग्राम)

उन्होंने कहा था, 'मेरा मानना ​​है कि किसी भी स्थिति का सबसे अच्छा तरीका ईमानदारी के साथ सामने आना। अपने प्रिय लोगों को यह बताना महत्वपूर्ण है कि आपके जीवन में क्या हो रहा है और फिर उन्हें चीजों को सोचने और समझने करने के लिए समय देना चाहिए। हमारे बीच भी इस बारे में बातचीत हुई और मैं खुश हूं कि आज सब ज्यादा खुश और एक-दूसरे से ईमानदार हैं।'

टॅग्स :अर्जुन कपूरमलाइका अरोराअरबाज़ खान
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीSingham Again: रोहित शेट्टी की 'सिंघम अगेन' में अर्जुन कपूर के नाम से कांपेंगे स्टार, विलेन के रोल में खूंखार लुक से मचेगा तहलका

टीवी तड़काJhalak Dikhhla Jaa 11 की विनर बनते ही मनीषा रानी की बदली किस्मत! ट्रॉफी के साथ मिला इतना कैश और बहुत कुछ

बॉलीवुड चुस्कीSingham Again: खून से सना चेहरा...हाथ में हथियार; अर्जुन कपूर का विलेन लुक देख फैन्स के उड़े होश, रोहित शेट्टी की फिल्म में एक्टर का जबरदस्त रोल

बॉलीवुड चुस्कीNo Entry 2 में वरुण, अर्जुन के साथ दिखाई देंगे दिलजीत, इस दिन होगी फिल्म रिलीज

टीवी तड़काBigg Boss 17: एक बेड और एक कंबल, फिर लाइट ऑफ, समर्थ के साथ ईशा का लिपलॉक, वीडियो वायरल, देखें

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीMet Gala 2024: मेट गाला में शामिल होंगी आलिया भट्ट, यहां जानें सबकुछ

बॉलीवुड चुस्कीअनन्या पांडे- आदित्य रॉय कपूर की जुदा हुईं राहें, 2 साल के रिलेशनशिप के बाद ब्रेकअप: रिपोर्ट

बॉलीवुड चुस्कीक्या श्रेयस तलपड़े को कोविड वैक्सीन के कारण आया हार्ट अटैक? एक्टर ने खुद बताई सच्चाई

बॉलीवुड चुस्कीबेटे अकाय के जन्म के बाद पहली बार मैच देखने पहुंची अनुष्का शर्मा, हबी विराट को किया चीयर; क्यूट फोटोज वायरल

बॉलीवुड चुस्कीदीपक तिजोरी का दावा- सैफ अली खान को अमृता सिंह ने उनकी फिल्म पहला नशा को सपोर्ट करने से किया था मना