लाइव न्यूज़ :

25 गर्लफ्रेंड्स बनाने के बाद अनिल कपूर ने सुनीता संग रचाई थी शादी, जानिए दोनों की दिलचस्प प्रेम कहानी

By वैशाली कुमारी | Updated: August 14, 2021 18:29 IST

अनिल कपूर ने एक इंटरव्यू में कहा, शादी के पहले उन्होंने कई लड़कियों को डेट किया था और उनकी करीब 20-25 गर्लफ्रेंड्स बन चुकी थीं।

Open in App
ठळक मुद्देअनिल ने बताया कि उन्हें सुनीता का नंबर उनके एक दोस्त ने प्रैंक कॉल करने के लिए दिया थाअनिल ने उनसे बात की तो उन्हें सुनीता की आवाज से ही प्यार हो गया था 17 मई 1984 में उन्होंने फिल्म साइन की, 18 को प्रपोज किया और 19 को दोनों ने शादी कर ली

अनिल कपूर को बॉलीवुड का एवरग्रीन यंग पर्सन कहा जाता है, अनिल कपूर के साथ ही उनकी लव स्टोरी भी एवरग्रीन है। अनिल और सुनीता की लव स्टोरी कितनी शानदार है इसका उदाहरण है उनका और सुनीता का प्यार जिसने दशकों बाद भी अपनी चमक नहीं खोई है।

पहली नज़र में प्यार फिर इकरार और फिर शादी, ऐसा केवल फिल्मों में होता है। मगर असल जिंदगी में भी कई दफा ऐसी प्रेम कहानियां देखने को मिलती हैं जिनपर लोगों को यकीन नहीं होता। अनिल की माने तो उन्होंने पहली नजर में ही सुनीता को अपना दिल दे दिया था, लेकिन मुहब्बत का सफर इतना आसान होता तो बात ही क्या होती।

हालहि में अनिल कपूर ने एक इंटरव्यू में कबूला कि शादी के पहले उन्होंने कई लड़कियों को डेट किया था और उनकी करीब 20-25 गर्लफ्रेंड्स बन चुकी थी। लेकिन फिर भी उन्हें तलाश थी किसी ऐसे की जिसे देखकर प्यार आए और दिल को सुकून मिले। अनिल को पढ़ाई लिखाई करने का बिल्कुल शौक नहीं था इसलिए वो अधिकतर कॉलेज की कैंटीन में बैठा करते थे। कॉलेज के दौरान है उन्होंने 3-4 लड़कियों को डेट किया।

अनिल आगे बताते हैं कि कॉलेज के बाद जब वो फिल्म इंडस्ट्री में आए तो वहां भी 20-25 लड़कियां उनकी गर्लफ्रेंड बनी। लेकिन तब भी उन्हें तलाश थी ऐसी लड़की की जो उन्हें समझे और प्यार करे। 

सुनीता से कैसे हुई मुलाकात ?

अनिल ने अपने एक इंटरव्यू में अपने लव लाइफ से जुड़े कई खुलासे किए थे। अनिल ने बताया कि उन्हें सुनीता का नंबर उनके एक दोस्त ने प्रैंक कॉल करने के लिए दिया था।  लेकिन जब अनिल ने उनसे बात की तो उन्हें सुनीता की आवाज से ही प्यार हो गया था। इस कॉल के बाद अनिल और सुनीता एक पार्टी में मिले और अनिल का प्यार और गहरा हो गया। दोनों के बीच बातचीत शुरू हो गई और दोनों दोस्त बन गए।

सुनीता उठाती थी अनिल का खर्च

अनिल कपूर आज भले ही करोड़ों के मालिक हों लेकिन उनके संघर्ष के दिनों में सुनीता ने उनका बहुत साथ दिया। एक समय ऐसा भी था जब अनिल के पास कुछ खास काम नहीं होता था और टैक्सी के पैसे नहीं थे। ऐसे में सुनीता उन्हें पैसे देती थी।

कैसे हुई शादी ? 

अनिल कपूर के संघर्ष के दिनों में सुनीता ने उनका बखूबी साथ दिया। 1985 में " मेरी जंग " के लिए अनिल को बड़ा ब्रेक मिला और तब जाके उन्होंने सुनीता को प्रपोज करने का फैसला किया। 17 मई 1984 में उन्होंने फिल्म साइन की, 18 को प्रपोज किया और 19 को दोनों ने शादी कर ली। 

टॅग्स :अनिल कपूरसोनम कपूरहर्षवर्धन कपूरबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीएक्ट्रेस रोशनी वालिया की इन तस्वीरों पर अटक जाएंगी नजरें

बॉलीवुड चुस्कीRed Saree Look में Shruti Haasan ने लूटी महफिल, Photos वायरल

बॉलीवुड चुस्कीMashooka Song में शाहिद-कृति का ग्लैमरस अंदाज, रिलीज होते ही छाया इंटरनेट पर, देखें तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्कीलेदर जैकेट और ब्रालेट लुक में अलाया एफ ने इंटरनेट पर धमाल मचाया

बॉलीवुड चुस्कीVIDEO: एक इवेंट में पैपराज़ी के साथ अपने सिक्योरिटी गार्ड की तीखी बहस के बाद गोविंदा ने माफ़ी मांगी

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीCocktail 2 का नया गाना 'माशूका' रिलीज, Shahid-Kriti की केमिस्ट्री ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीतलाक के ऐलान के बाद Cannes में मौनी रॉय का ग्लैमरस अंदाज वायरल

बॉलीवुड चुस्कीमुंबई में सलमान खान के गैलेक्सी अपार्टमेंट में 5 फुट लंबा सांप?, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीजिया रॉय की ग्लैमरस पेस्टल साड़ी फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल

बॉलीवुड चुस्कीअवनीत कौर की लेटेस्ट वेकेशन फोटोज वायरल, न्यूयॉर्क में बिताए शानदार पल