लाइव न्यूज़ :

महेश भट्ट ने डोनाल्ड ट्रंप के भारत आने पर PM मोदी पर साधा निशाना, कही ये बड़ी बात

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: February 24, 2020 11:34 IST

महेश भट्ट सामाजिक और राजनीतिक हर एक मुद्दे पर अपनी राय व्यक्त करते रहते हैं। महेश ने डोनाल्ड ट्रंप के भारत आने से पहले ट्वीट करके पीएम मोदी पर निशाना साधा है।

Open in App
ठळक मुद्देफेमस फिल्मकार महेश भट्ट से भला कौन रूबरू नहीं है।महेश फैंस के सामने एक से एक नायाब फिल्में पेश कर चुके हैं।

फेमस फिल्मकार महेश भट्ट से भला कौन रूबरू नहीं है। महेश फैंस के सामने एक से एक नायाब फिल्में पेश कर चुके हैं। महेश सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं।वह बेवाकी से अपनी बात सोशल मीडिया पर रखते हैं। महेश भट्ट सामाजिक और राजनीतिक हर एक मुद्दे पर अपनी राय व्यक्त करते रहते हैं। अब महेश ने डोनाल्ड ट्रंप के भारत आने से पहले ट्वीट करके पीएम मोदी पर निशाना साधा है।

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप आज दो दिवसीय भारत दौरे पर पहुंच रहे हैं। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का ये भारत का पहला दौरा है। डोनाल्ड ट्रंप के साथ उनकी पत्नी (अमेरिका फर्स्ट लेडी) मेलानिया ट्रंप भी होंगी। डोनाल्ड ट्रंप के साथ उनकी पत्नी के अलावा उनकी बेटी इवांका ट्रंप और दामाद भी आ रहे हैं। आज सुबह 11.40 बजे डोनाल्ड ट्रंप अपनी पत्नी मेलानिया के साथ गुजरात के अहमदाबाद पहुंचेंगे। जहां पीएम नरेंद्र मोदी उनका एयरपोर्ट पर स्वागत करेंगे। वह आगरा के ताजमहल का दीदार भी करेंगे। 

गुजरात के अहमदाबाद के साबरमती आश्रम के बाहर सुरक्षा कड़ी कर दी गई है, US सिक्योरिटी के स्निफर डॉग भी मौजूद हैं। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप अहमदाबाद पहुंचने के बाद आश्रम का दौरा करेंगे

ऐसे में महेश ने डोनाल्ड ट्रंप के भारत आने से पहले कटाक्ष करते हुए ट्वीट किया है। उन्होने टाइम्स की एक कॉपी की रिप्लाई देते हुए लिखा है कि हम खुद घुमक्कड़ हैं और एक घुमक्कड़ का स्वागत कर रहे हैं- मोदी और ट्रंप, एक सच्ची गुजरात की संस्कृति को पेश नहीं करेंगे। महेश भट्ट के इस ट्वीट ने लोगों का जमकर ध्यान अपनी तरफ खींचा है। इस ट्वीट पर लोगों की जमकर प्रतिक्रियाएं आ रही हैं। महेश भट्ट इस तरह के ट्वीट के लिए जाने जाते हैं। वह आए दिन सरकार पर निशाना साधते रहते हैं।

वर्कफंट की बात करें तो महेश भट्ट के डायरेक्शन में अगली फिल्म सड़क 2 बन रही है।  सड़क 2 , 1991 में आई सड़क का सीक्वल है। सड़क एक रोमांटिक थ्रिलर फिल्म थी। इसको फैंस ने काफी पसंद किया था। 

टॅग्स :महेश भट्टडोनाल्ड ट्रंप की भारत यात्राडोनाल्ड ट्रम्पनरेंद्र मोदी
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल

विश्वअमेरिका-इजरायल के वार बेअसर? हमलों के बावजूद ईरान की मिसाइल क्षमता बरकरार: रिपोर्ट

विश्वकौन कहता है कि अकेला चना भाड़ नहीं फोड़ता!

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?