लाइव न्यूज़ :

सुशांत सिंह मौत मामलाः रिया चक्रवर्ती के घर पहुंची नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो की टीम

By रामदीप मिश्रा | Updated: September 4, 2020 07:50 IST

अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत 14 जून को उपनगरीय बांद्रा में अपने फ्लैट में फंदे से लटके मिले थे। 28 वर्षीय चक्रवर्ती और उनके परिवार के सदस्यों पर राजपूत (34) को आत्महत्या के लिये उकसाने का आरोप लगाया गया है। 

Open in App
ठळक मुद्देनारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) के अधिकारी मुंबई स्थित अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती के आवास पर पहुंचे हैं।एक अधिकारी का कहना है कि यह सिर्फ एक प्रक्रियात्मक मामला है, जिसे फॉलो किया जा रहा है।

मुंबईः अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत मौत मामले में शुक्रवार को नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) के अधिकारी मुंबई स्थित अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती के आवास पर पहुंचे हैं। एक अधिकारी का कहना है कि यह सिर्फ एक प्रक्रियात्मक मामला है, जिसे फॉलो किया जा रहा है। ये रिया और सैमुअल मिरांडा के घर पर किया जा रहा है।

इससे पहले दो सितंबर को सीबीआई ने लगातार दूसरे दिन अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती के पिता से पूछताछ की थी। पुलिस के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी थी। उन्होंने बताया था कि रिया के पिता से करीब दस घंटे तक पूछताछ हुई। राजपूत 14 जून को उपनगरीय बांद्रा में अपने फ्लैट में फंदे से लटके मिले थे। 28 वर्षीय चक्रवर्ती और उनके परिवार के सदस्यों पर राजपूत (34) को आत्महत्या के लिये उकसाने का आरोप लगाया गया है। 

अधिकारी ने बताया था कि रिया के पिता इंद्रजीत चक्रवर्ती सुबह करीब साढ़े दस बजे एक कार से उपनगरीय कालीना स्थित डीआरडीओ अतिथि गृह पहुंचे, जहां केन्द्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) की टीम ठहरी हुई थहै। उनकी कार के साथ पुलिस की भी एक गाड़ी थी। पूछताछ के बाद वह रात में करीब 8.30 बजे वहां से बाहर निकले थे। 

अधिकारी के अनुसार सुशांत के प्रबंधक सैमुअल मिरांडा, उनके रसोइये नीरज सिंह, घरेलू सहायक केशव और वित्तीय प्रबंधक श्रुति मोदी आदि भी पूछताछ के लिए सुबह अतिथि गृह पहुंचे थे। वे सभी चक्रवर्ती के बाद वहां से बाहर निकले थे। रिया चक्रवर्ती, उनके भाई और मां को बुधवार को नहीं बुलाया गया था। इस

से पहले मंगलवार को जांच टीम ने रिया के पिता और मां से आठ घंटे से भी अधिक समय तक पूछताछ की थी। रिया से पिछले शुक्रवार से सोमवार तक चार दिन में करीब 35 घंटे तक पूछताछ की गई थी।

टॅग्स :सुशांत सिंह राजपूतरिया चक्रवर्तीबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच