लाइव न्यूज़ :

मूसेवाला जैसा हाल कर देंगे...धमकी के बाद सलमान खान की महाराष्ट्र सरकार ने बढ़ाई सुरक्षा, FIR दर्ज कर जांच में जुटी पुलिस

By अनिल शर्मा | Updated: June 6, 2022 11:51 IST

रिपोर्ट के मुताबिक, पत्र में सलमान खान और सलीम खान को उनका हाल सिद्धू मूसेवाला जैसा करने की धमकी दी गई है।

Open in App
ठळक मुद्दे5 जून को सुबह की सैर के बाद सलीम खान को एक अज्ञात शख्स ने धमकी भरा पत्र दिया थापत्र में सलमान खान और सलीम खान का मूसेवाला जैसा हाल करने की धमकी दी गई हैमुंबई पुलिस ने मामले में एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है

मुंबईः धमकी भरे पत्र मिलने के बाद महाराष्ट्र सरकार ने अभिनेता सलमान खान की सुरक्षा बढ़ा दी है। गौरतलब है कि 5 जून को अभिनेता सलमान खान और उनके पिता सलीम खान को अज्ञात स्रोत से उन्हें जान से मारने की धमकी दी गई थी। महाराष्ट्र गृह विभाग ने इस बाबत अभिनेता की सुरक्षा को मजूबत कर दिया है।

रिपोर्ट के मुताबिक, पत्र में सलमान खान और सलीम खान को उनका हाल सिद्धू मूसेवाला जैसा करने की धमकी दी गई है। शख्स ने लिखा, 'सलीम खान, सलमान खान बहुत जल्द तुम्हारा हाल सिद्धू मूसेवाला जैसा होगा।'

रविवार धमकी मिलने के बाद मुंबई पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की है। एक अधिकारी ने बताया कि रविवार को सुबह की सैर के बाद सलीम खान बांद्रा बैंडस्टैंड में बेंच पर बैठे थे। उसी दौरान अज्ञात व्यक्ति ने उन्हें एक पत्र दिया जिसमें उन्हें और सलमान को जान से मारने की धमकी दी गई है।  

बाद में सलीम खान ने अपने सुरक्षाकर्मी की मदद से पुलिस से संपर्क किया और बांद्रा थाने में इस संबंध में मामला दर्ज किया गया है। अधिकारी ने बताया कि आगे की जांच की जा रही है। आईपीसी के सेक्शन 506 के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है।

 

टॅग्स :सलमान खानमहाराष्ट्रहिन्दी सिनेमा समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

क्राइम अलर्टफोन, पेनड्राइव और टैबलेट में 121 अश्लील वीडियो?, रवींद्र गणपत एरंडे ने सरकारी नौकरी का वादा कर अलग-अलग होटल में कई महिलाओं का यौन शोषण किया

क्राइम अलर्टखुले कुएं में गिरी कार, परिवार के 9 सदस्यों की गई जान, समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे, वीडियो

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल