लाइव न्यूज़ :

'महाभारत' में 'अर्जुन' का किरदार हिट होने के बाद हमेशा के लिए फिरोज खान ने बदल लिया अपना नाम, जानें वजह

By अमित कुमार | Updated: April 28, 2020 16:18 IST

कोरोना वायरस महामारी के संकमण को रोकने के मद्देनजर देश में जारी लॉकडाउन के कारण 'रामायण' और 'महाभारत' का प्रसारण शुरू किया गया है। इन सीरियल में काम करने वाले किरदारों को लेकर लगातार बड़े खुलासे हो रहे हैं।

Open in App
ठळक मुद्दे'रामायण' में लक्ष्मण का किरदार निभाने वाले एक्टर सुनील लहरी फैंस के बीच काफी पॉपुलर हैं। 'महाभारत' में 'अर्जुन' का किरदार निभाने वाले एक्टर फिरोज खान को लेकर एक बड़ी बात सामने आई है।

कोरोना वायरस की वजह से इन दिनों देशभर में लॉकडाउन की स्थिति बनी हुई है। ऐसे में पुराने टीवी सीरियल को एक बार फिर से प्रसारित किया जा रहा है। 'रामायण' और 'महाभारत' को लोग काफी पसंद कर रहे हैं। इन सीरियल में काम करने वाले किरदारों को लेकर भी फैंस के बीच अक्सर चर्चाएं होती रहती हैं। सोशल मीडिया पर इन सीरियल में काम करने वाले कई किरदार इन दिनों ट्रेंड कर रहे हैं। 

'रामायण' में लक्ष्मण का किरदार निभाने वाले एक्टर सुनील लहरी फैंस के बीच काफी पॉपुलर हैं। वहीं 'महाभारत' में 'अर्जुन' का किरदार निभाने वाले एक्टर फिरोज खान को लेकर एक बड़ी बात सामने आई है। एक इंटरव्यू के दौरान फिरोज खान ने कहा कि 'महाभारत' के लिए ऑडिशन देते समय गोविंदा और राज बब्बर जैसे कलाकार वहां मौजूद थे। गोविंदा ने उन्हें दो पेज देकर डॉयलोग बोलने को कहा। 

फिरोज खान को इसके बाद 'अर्जुन' के किरदार के लिए चुन लिया गया था, हालांकि, वह किरदार पहले जैकी श्रॉफ द्वारा निभाया जाने वाला था। अपने नाम बदलने को लेकर फिरोज खान कहते हैं कि बॉलीवुड में फिरोज खान की वजह से अक्सर डायरेक्टर और प्रोड्यूसर उन्हें एक्टर फिरोज खान समझ लेते थे। इसके बाद वह मुझे दोबारा फोन करने को कहते जिससे मैं अपमानित महसूस करता। चोपड़ा साहब और डॉक्टर रजा ने सिफारिश की कि मुझे अपना नाम बदलकर अर्जुन रख लेना चाहिए। इस तरह मैंने अपना नाम फिरोज खान से अर्जुन रख लिया। 

 'रामायण' और 'महाभारत' के बाद 'श्री कृष्ण' की वापसी

दूरदर्शन पर राष्ट्रीय चैनल पर प्रसारण के 20 साल से अधिक समय बाद रामानंद सागर द्वारा निर्मित धारावाहिक 'श्री कृष्ण' का दोबारा प्रसारण होगा। डीडी नेशनल चैनल के आधिकारिक हैंडल पर लिखा है, 'कमिंग सून : श्री कृष्ण ।' इस धारावाहिक का निर्माण, लेखन एवं निर्देशन सागर ने किया है। यह भगवान कृष्ण की जीवनी पर आधारित है । इसका प्रसारण पहली बार दूरदर्शन के मेट्रो चैनल (डीडी 2) पर 1993 में हुआ था, लेकिन 1996 इसका प्रसारण दूरदर्शन नेशनल पर शुरू कर दिया गया ।

टॅग्स :महाभारतबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीजिया रॉय की ग्लैमरस पेस्टल साड़ी फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल

बॉलीवुड चुस्कीअवनीत कौर की लेटेस्ट वेकेशन फोटोज वायरल, न्यूयॉर्क में बिताए शानदार पल

बॉलीवुड चुस्कीदलाई लामा का आशीर्वाद लेने पहुंचीं भूमि पेडनेकर, शेयर किया भावुक अनुभव

बॉलीवुड चुस्की4 साल बाद टूटी मौनी रॉय की शादी, तलाक की खबरों पर तोड़ी चुप्पी

बॉलीवुड चुस्कीब्लैक ऑफ-शोल्डर गाउन में मृणाल ठाकुर का ग्लैमरस लुक वायरल

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीSheeva Rana Glamorous Photos: 'गंदी बात 3' एक्ट्रेस शीवा राणा की बोल्ड और ग्लैमरस तस्वीरें इंटरनेट पर वायरल

बॉलीवुड चुस्कीमदद कीजिए सीएम विजय?, 17 दिनों से बेहोश और वेंटिलेटर पर 47 वर्षीय पत्नी मालथी?, तमिल फिल्मों के लोकप्रिय हास्य अभिनेता मुथुकलाई ने तमिलनाडु के मुख्यमंत्री से लगाई गुहार

बॉलीवुड चुस्की'आखिरी सवाल' मूवी रिव्यू: कलाकारों के अभिनय ने जीता दिल, जानिए कैसी है फिल्म 'आखिरी सवाल'

बॉलीवुड चुस्कीअदिति शर्मा और हम्द खान की "इश्क ज़ालिम है" वीनस म्यूजिक पर रिलीज !

बॉलीवुड चुस्कीकन्नड़ एक्टर दिलीप राज का निधन, 48 की उम्र में दिल का दौरा पड़ने से तोड़ा दम