लाइव न्यूज़ :

Maha Shivratri 2024: शिवरात्रि लुक के लिए बॉलीवुड एक्ट्रेस से लें इंस्पिरेशन, लगेंगी बला की खूबसूरत

By अंजली चौहान | Updated: March 7, 2024 12:43 IST

Maha Shivratri 2024: महा शिवरात्रि भारत में सबसे महत्वपूर्ण त्योहारों में से एक है। इस दिन, भगवान शिव के भक्त उनका आशीर्वाद मांगते हैं और अपने भगवान के प्रति अपनी भक्ति दिखाने के लिए घंटों प्रार्थना करते हैं।

Open in App

Maha Shivratri 2024: भगवान शिव और माता पार्वती के विवाह का दिन महाशिवरात्रि हिंदुओं के बीच खास महत्व रखता है। शिवरात्रि का दिन उत्साह और भक्ति से भरपूर रहता है और महिला हो या पुरुष, सभी शिव भक्तों मंदिरों में पूजा-अर्चना करने जाते हैं। त्योहार के इस खास दिन पर हर कोई सबसे खूबसूरत दिखना चाहता है और इसके लिए लोग प्लान बनाते हैं। हालांकि, अगर इस शिवरात्रि आप सबसे अलग दिखना चाहती हैं लेकिन आपके पास कोई आइडिया नहीं है तो यह आर्टिकल आपके लिए ही है। 

8 मार्च को पड़ रहे महाशिवरात्रि के त्योहार के लिए इन सेलेब-प्रेरित लुक को देखें जो महा शिवरात्रि 2024 के लिए एक दम बेस्ट और ट्रेंडी है। खूबसूरत साड़ियों से लेकर सूट तक, फैशनपरस्त अपने एथनिक वॉर्डरोब का सबसे अच्छा हिस्सा सामने लाते हैं और अपनी जटिल डिजाइन वाली पोशाकें आपको अपने लिए बेस्ट चुनने में मदद करेगी।

1- माधुरी दीक्षित

बॉलीवुड की सबसे खूबसूरत एक्ट्रेस में से एक माधुरी दीक्षित का हर लुक बेस्ट होता है। अगर आप इस शिवरात्रि एक हैवी लुक क्रिएट करना चाहती हैं तो माधुरी दीक्षित की मल्टी कलर साड़ी पिक कर सकती हैं। इसमें आप का लुक काफी हैवी नजर आएगा। पूरी साड़ी में प्रिंट और डिजाइन से वर्क किया गया है जो देखने में काफी सुंदर है।

2- आलिया भट्ट 

अगर आप शादी-शुदा नहीं हैं या फिर आपको हैवी आउटफिट का शौक नहीं है तो आलिया भट्ट की येलो साड़ी अपके लिए परफेक्ट है। यह लुक दिखने में काफी क्लासी और एलिगेंट लगेगा। इसके साथ आप सिंपल हेयरस्टाइल और गहने कैरी करें।

3- जान्हवी कपूर 

अगर आप शिवरात्रि पूजा समारोह के लिए परफेक्ट लुक की तलाश कर रही हैं तो जान्हवी कपूर का इंडियन लुक एक दम परफेक्ट है। जान्हवी कपूर की तरह आप साउथ इंडियन लहंगा और सिंपल दुप्पटा पिक कर सकती हैं। इस लहंगे की खासियत है कि यह लहंगा है लेकिन बहुत लाइट वेट होता है जो दिखने में काफी अच्छी वाइब देता है।

4- सारा अली खान

अगर आप साड़ी पहनने के मूड में नहीं हैं तो आप सारा अली खान का सूट लुक पिक कर सकते हैं। लड़कियों का सूट ऑल टाइम फेवरेट है। आप सूट के साथ एक्सपेरिमेंट कर सकते हैं जैसे सारा की तरह हैवी लुक ले या फिर सिंपल भी दोनों ही शिवरात्रि के लिए परफेक्ट है।

5- कंगना रनौत

क्वीन कंगना का हर लुक सबसे बेस्ट होता है। लेकिन आप शिवरात्रि के लिए कंगना रनौत के लुक को क्रिएट करना चाहती है तो उनकी रॉयल ब्लू साड़ी पर एक बार गौर करें। क्लासी और खूबसूरती से भरा कंगना का यह लुक शिवरात्रि के डे और नाइट दोनों उत्सवों के लिए परफेक्ट च्वाइस है। 

टॅग्स :महाशिवरात्रिबॉलीवुड अभिनेत्रीहिंदू त्योहारभगवान शिवकंगना रनौतआलिया भट्टसारा अली खानजाह्ववी कपूरशिवरात्रि
Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठHanuman Jayanti Puja Muhurat 2026: नोट कर लें बजरंगबली की पूजा के ये 2 सबसे शुभ मुहूर्त, बरसेगी पवनपुत्र की कृपा

पूजा पाठHanuman Jayanti 2026: बिना तामझाम ऐसे करें बजरंगबली की पूजा, चमक जाएगी आपकी किस्मत

पूजा पाठकैसे करें हनुमान बाहुक का पाठ?, मंगलवार-शनिवार को शुरू कर पाठ?, देखिए वीडियो

पूजा पाठHanuman Janmotsav 2026: रूद्र के अवतार हनुमान जी को अमरता का वरदान?, मंगलवार को जरूर करें बजरंग बाण?, वीडियो

पूजा पाठHanuman Jayanti 2026: 1 या 2 अप्रैल, कब मनाई जाएगी हनुमान जयंती? दूर करें अपना कन्फ्यूजन

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?