लाइव न्यूज़ :

अध्ययन सुमन की एक्स कहे जानें पर भड़कीं मायरा मिश्रा, कहा- बड़े ऐक्टर्स को किसी का एक्स क्यों नहीं कहा जाता

By अनिल शर्मा | Updated: July 30, 2021 16:09 IST

मायरा और अध्ययन सुमन का ब्रेकअप हो चुका है। मायरा मिश्रा और अध्ययन सुमन ने एक-दूसरे को दो सालों तक डेट किया था। रिपोर्ट के मुताबिक दोनों की बातचीत सोशल मीडिया के जरिए शुरू हुई थी जिसके बाद वे लिव-इन में रहने लगे थे।

Open in App
ठळक मुद्देमायरा और अध्ययन सुमन का ब्रेकअप हो चुका हैमायरा मिश्रा और अध्ययन सुमन ने एक-दूसरे को दो सालों तक डेट किया थादोनों की बातचीत सोशल मीडिया के जरिए शुरू हुई थी जिसके बाद वे लिव-इन में रहे थे

मुंबईः अभिनेत्री मायरा मिश्रा (Maera Mishra) ने इस बात पर अपनी नाराजगी जाहिर की है कि उन्हें अध्ययन सुमन (Adhyayan Suman) की 'एक्स' कहा जाता है। काफी पहले शेखर सुमन के बेटे अध्ययन से ब्रेकअप कर चुकीं मायरा का कहना है कि जो उनकी पहचान है, उसे बताया जाए। किसी की एक्स कहने का क्या तुक है। मेरी अपनी एक पहचान है। मायरा ने कहा कि किसी बड़े ऐक्टर्स को किसी का एक्स क्यों नहीं कहा जाता।

गौरतलब है कि मायरा और अध्ययन सुमन का ब्रेकअप हो चुका है। मायरा मिश्रा और अध्ययन सुमन ने एक-दूसरे को दो सालों तक डेट किया था। रिपोर्ट के मुताबिक दोनों की बातचीत सोशल मीडिया के जरिए शुरू हुई थी जिसके बाद वे लिव-इन में रहने लगे थे। हालांकि अचानक दोनों के अलग होने की खबरें आईं।

अध्ययन सुमन संग रिश्ते को लेकर ई-टाइम्स को दिए इंटरव्यू में मायरा ने कहा, हमारा नवंबर 2020 में ही ब्रेकअप हो गया था। मैं इस रिश्ते को लेकर काफी गंभीर थी और अध्ययन को मैं लंबे समय के लिए देख रही थी, लेकिन हमारे बीच बात आगे नहीं बढ़ पाई। मैं एक अलग इंसान से प्यार कर बैठी थी। अभिनेत्री ने आगे कहा कि हमारे बीच वह बात नहीं बन सकी जिसकी मुझे उम्मीद थी। मुझे जिस अध्ययन से प्यार हुआ था वह एक दूसरे ही आदमी थे। जब मैं उनके साथ रहने लगी तो वह बिल्कुल अलग निकले जैसा मैंने कभी नहीं सोचा था।

अध्ययन सुमन की पूर्व गर्लफ्रेंड कहे जाने पर मायरा ने जताई नाराजगी

अपनी बात रखते हुए मायरा ने इस बात का भी जिक्र किया कि उन्हें अभी भी अध्ययन सुमन की एक्स कहा जाता है। इसपर अभिनेत्री ने नाराजगी जाहिर की और कहा, जब तक हमारा रिश्ता चला, तब तक सब अच्छा था। लेकिन हम दोनों इसे आगे तक नहीं रख पाए। हमारी कहानी खत्म हो गई है। बड़े अभिनेताओं को किसी का एक्स क्यों नहीं कहा जाता है। यह मेरे और अध्ययन के साथ सही नहीं है। मुझे यकीन है कि, अगर मेरी लाइफ में कोई आता है, तो वो इसे पसंद नहीं करेगा।

चर्चा है कि वह बिग बॉस 15 में नजर आने वाली हैं। इस बात को लेकर अभिनेत्री ने कहा कि उनको 'बिग बॉस ओटीटी' ऑफर किया गया है और मैं इसके लिए बातचीत कर रही हूं। हालांकि, कुछ भी फाइनल नहीं हुआ है। मैंने अभी तक किसी पेपर पर साइन नहीं किए हैं। 

टॅग्स :बॉलीवुड हीरोबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच