लाइव न्यूज़ :

माधुरी दीक्षित बनींं सिंगर, कहा- मुश्किल वक्त में लोगों को प्रेरित करने की कोशिश कर रही हूं

By भाषा | Updated: May 28, 2020 12:59 IST

माधुरी ने एक साक्षात्कार में ‘पीटीआई-भाषा’ से कहा, ‘‘कई लोग हैं जो घर पर बैठ नहीं सकते और वे कई दिक्कतों का सामना कर रहे हैं। जब मैं उनकी तरफ देखती हूं तो मुझे लगता है कि उनके सामने मेरी परेशानियां कुछ भी नहीं है

Open in App
ठळक मुद्देअभिनेत्री माधुरी दीक्षित नेने ने ‘‘कैंडल’’ गीत के साथ हाल ही में गायिकी में हाथ आजमाया है अभिनेत्री आखिरी बार 2019 में आई करण जौहर की फिल्म ‘‘कलंक’’ में दिखाई दी थीं।

अभिनेत्री माधुरी दीक्षित नेने ने ‘‘कैंडल’’ गीत के साथ हाल ही में गायिकी में हाथ आजमाया है और उन्होंने कहा कि वह कोरोना वायरस वैश्विक महामारी के दौर में लोगों को अच्छा महसूस कराना चाहती हैं। अभिनेत्री-प्रोड्यूसर ने कहा कि यह गीत उम्मीद और सकारात्मकता के बारे में है। माधुरी ने एक साक्षात्कार में ‘पीटीआई-भाषा’ से कहा, ‘‘कई लोग हैं जो घर पर बैठ नहीं सकते और वे कई दिक्कतों का सामना कर रहे हैं।

जब मैं उनकी तरफ देखती हूं तो मुझे लगता है कि उनके सामने मेरी परेशानियां कुछ भी नहीं है। मुझे दुख होता है। मैं जितना हो सके उनकी मदद करने की कोशिश करती हूं।’’ उन्होंने कहा, ‘‘एक कलाकार के तौर पर यह लोगों की मदद करने का तरीका है। मैं इस गीत से प्रेरित करके उनकी मदद करने की कोशिश कर सकती हूं। अगर एक कलाकार के तौर पर मैं उन्हें जिंदगी को लेकर अच्छा महसूस करा सकती हूं तो मैं यह करना चाहूंगी।’’

नृत्य और संगीत हमेशा से माधुरी की जिंदगी का हिस्सा रहा है लेकिन अभिनेत्री का कहना है कि उन्हें फिल्मों में अपने करियर और परिवार की जिम्मेदारियों के कारण कभी अपने गायन के कौशल को बेहतर करने का वक्त नहीं मिला। अभिनेत्री ने कहा, ‘‘मैंने फिल्म इंडस्ट्री में बहुत कम उम्र में कदम रखा था और फिर मैं व्यस्त हो गई। उस समय सारा ध्यान अभिनय और नृत्य पर था और गायिकी कहीं पीछे छूट गई। मेरी शादी हुई, बच्चे हुए। मैं अपनी जिंदगी में व्यस्त हो गई।’’

उन्होंने कहा, ‘‘जब मुझे अपने लिए वक्त मिला तो मुझे लगा कि शायद यह समय है जब मैं वास्तव में गा सकती हूं। यह अपने आप को व्यक्त करने का एक अन्य तरीका है। मैं भविष्य में और गाना चाहूंगी।’’ अभिनय के क्षेत्र में माधुरी (53) नेटफ्लिक्स पर ड्रामा-थ्रिलर सीरीज से डिजिटल मंच पर पदार्पण करने जा रही हैं। करण जौहर के प्रोडक्शन तले बनने वाले इस कार्यक्रम की शूटिंग हाल ही में लॉकडाउन के कारण रोक दी गई थी। अभिनेत्री आखिरी बार 2019 में आई करण जौहर की फिल्म ‘‘कलंक’’ में दिखाई दी थीं। भ

टॅग्स :माधुरी दीक्षितबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!