लाइव न्यूज़ :

Ludo movie review: दिवाली पर अभ‍िषेक बच्‍चन,राजकुमार राव और पंकज त्र‍िपाठी का धमाका, उम्दा परफॉर्मेंस ने जीता फैंस का दिल

By अमित कुमार | Updated: November 13, 2020 09:43 IST

बहुत दिनों बाद एक ऐसी फिल्म रिलीज की गई है, जिसे देखने के बाद आपकी आंखों को सुकून मिलता है। अनुराग बसु ने चार अलग कहानियों को बड़े ही शानदार तरीके से पर्दे पर उतारा है।

Open in App
ठळक मुद्देपंकज त्रिपाठी का रोल फिल्म का केंद्र है जिसके आस-पास चार कहानियां बुनी गई है।फिल्म में चार कहानियां एक साथ चलती हैं, जो अलग अलग मोड़ पर एक दूसरे से टकराती है।फिल्म में पंकज त्रिपाठी ने सत्तु भैया नामक एक गैंगस्टर का किरदार निभाया है।

कलाकार- अभिषेक बच्चन, पंकज त्रिपाठी, राजकुमार राव, फातिमा सना शेख, सान्या मल्होत्रा, आदित्य रॉय कपूर, रोहित सराफ, पर्ल माने, इनायत वर्मा

दिवाली से ठीक पहले अभिषेक बच्चन, पंकज त्रिपाठी और राजकुमार राव की एक बेहतरीन फिल्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज की गई है। लूडो नामक यह फिल्म रिलीज होते ही सुर्खियों में है। फिल्म में पंकज त्रिपाठी ने सत्तु भैया नामक एक गैंगस्टर का किरदार निभाया है। पंकज त्रिपाठी का रोल फिल्म का केंद्र है जिसके आस-पास चार कहानियां बुनी गई है। अक्सर इस तरह की फिल्मों के साथ समस्या ये होती है कि कोई एक कहानी दूसरी कहानी पर भारी नजर आती है। लेकिन यहां इन चारों कहानियों को लिखावट शानदार तरीके से की गई है।

फिल्म की कहानी: फिल्म में चार कहानियां एक साथ चलती हैं, जो अलग अलग मोड़ पर एक दूसरे से टकराती है। पहली कहानी है आकाश (आदित्य रॉय कपूर) की, जिसका अपनी गर्लफ्रैंड आहना (सान्या मल्होत्रा) के साथ एक सेक्स टेप पोर्न साइट पर लीक कर दिया गया है। अब समस्या यह है कि आहना की चार दिन बाद शादी होने वाली है और वह नहीं चाहती कि उसका होने वाला पति को इस लीक टेप के बारे में पता चले। पोर्न साइट से लीक वीडियो हटाने की कोशिश में वह एक बार फिर आकाश से मिलने लगती है और दोनों का रिश्ता और गहरा होता चला जाता है। 

अभ‍िषेक बच्‍चन की शानदार एक्टिंग: वहीं दूसरी ओर बिट्टू (अभ‍िषेक बच्‍चन) क्रिमिनल है। जो कभी पंकज त्रिपाठी यानी सत्तु भैया के काफी करीब थे, लेकिन उन्हें प्यार हो जाता है और नई जिंदगी बसाने के लिए वो सत्तु का साथ छोड़ अपनी गर्लफ्रेंड से शादी कर लेते हैं। इस दौरान उनकी एक बेटी भी होती है। लेकिन तभी बिट्टू को पुलिस पकड़ लेती है और उसे 6 साल की सजा हो जाती है। इस दौरान उसकी वाइफ इसे छोड़ दूसरे शादी कर लेती है।

एक प्रेमी के दर्द को बयां करता है राजकुमार राव का करेक्टर: तीसरी कहानी पिंकी (फातिमा सना शेख) की है। उसे पता चलता है कि उसका पति हत्‍यारा है। वह भाग जाती है। अपने बचपन के प्‍यार आलोक उर्फ अलु (राजकुमार राव) के पास। इस उम्‍मीद में कि वह उसकी मदद करेगा। जबकि एक कहानी राहुल (रोहित सर्राफ) की है। सेल्‍समैन है और उसके सथ एक नर्स है शीजा (पर्ली माने), दोनों अपने वर्कप्‍लेस पर यातनाएं झेल रहे हैं। लेकिन एक दिन अचानक उनकी जिंदगी बदल जाती है।

टॅग्स :पंकज त्रिपाठीअभिषेक बच्चनराजकुमार रावआदित्य रॉय कपूरनेटफ्लिक्सबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!