लाइव न्यूज़ :

'लवरात्रि' का ट्रेलर हुआ रिलीज, प्यार के लिए दुनिया वालों से लड़ते दिखे आयुष

By विवेक कुमार | Updated: August 6, 2018 17:38 IST

लवरात्रि में आयुष शर्मा एक गरबा टीचर के रोल में हैं जो कॉलेज में 'गरबा' के फेस्टिवल को ऑर्गेनाइज कराते हैं।

Open in App

मुंबई, 6 अगस्त: सलमान खान के जीजा आयुष शर्मा की फिल्म 'लवरात्रि' का ट्रेलर आज रिलीज कर दिया गया है। इस फिल्म में आयुष शर्मा के साथ वरीना हुसैन भी हैं। खास बात यह है कि दोनों ही स्टार्स की ये डेब्यू फिल्म है।  ‘लवरात्रि’ प्रसिद्ध गुजराती लेखक और स्क्रिप्ट राइटर नीरेन भट्ट द्वारा लिखी गई है। 

फिल्म का यह ट्रेलर में डांस, रोमांस और एक्शन से भरपूर है। फिल्म में आयुष शर्मा एक गरबा टीचर के रोल में हैं जो कॉलेज में 'गरबा' के फेस्टिवल को ऑर्गेनाइज कराते हैं। वहीं वरीना विदेश से नवरात्रि का त्यौहार मनाने आई हैं जहां उनकी मुलाकात आयुष से होती है। इस ट्रेलर के अंत में अरबाज खान और सोहेल खान भी नजर आ रहे हैं। जो पुलिसवाले की भूमिका में हैं।

फिल्म की कहानी गुजरात की पृष्ठभूमि पर आधारित है। 'लवरात्रि' में आयुष शर्मा और वरीना हुसैन के अलावा राम कपूर, रोनित रॉय, सोहेल खान और अरबाज खान भी होंगे। फिल्म के निर्देशक अभिराज मीनावाला पहली बार निर्देशन कर रहे हैं। लवरात्रि 5 अक्टूबर  को रिलीज होगी।

बता दें कि कुछ दिनों पहले सलमान खान की आवाज में 'लवरात्रि' का टीज़र  रिलीज हुआ था। जिसमें सलमान कहते हैं- 'लवरात्रि' ये कहानी है प्यार और मोहब्बत की, प्यार किया नहीं जाता हो जाता है। 

टॅग्स :लवरात्रि
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्की'लवयात्री' विवाद: सुप्रीम कोर्ट ने सलमान खान को दी बड़ी राहत, फिल्म पर लगे सभी केस किए खारिज

बॉलीवुड चुस्कीMovie Loveyatri World TV Premiere: जल्द ही टीवी पर आएगी सलमान खान के जीजा आयुष शर्मा की फिल्म लवरात्री, होने जा रहा है वर्ल्ड टीवी प्रीमियर

बॉलीवुड चुस्कीExclusive Interview: 'लवरात्रि' रिलीज से पहले सलमान के जीजा आयुष शर्मा और वरीना हुसैन ने खोले कई राज

बॉलीवुड चुस्की'लवयात्रि' का नया गाना 'ढोलिदा' हुआ रिलीज, देखें वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीPhotos: आयुष शर्मा और वरीना हुसैन ने महबूब स्टूडियो के बाहर लवयात्री का यूं किया प्रमोशन, हैरान रह फैंस

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?