लाइव न्यूज़ :

Love Aaj Kal First Look: एक दूसरे के प्यार में डूबे नजर आए सारा अली खान और कार्तिक, देखें फिल्म का पोस्टर

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: January 16, 2020 15:44 IST

सारा अली खान ने पोस्टर शेयर करते हुए लिखा है, मिलिये 'वीर' और 'जो' से। पोस्टर के साथ ये भी जानकारी दी गई है कि फिल्म का ट्रेलर कल यानी 17 जनवरी को रिलीज होगा।

Open in App
ठळक मुद्देलव आजकल के इस पोस्टर में सारा अली खान और कार्तिक आर्यन की जोड़ी काफी जबरदस्त लग रही है।इस फिल्म में सारा और कार्तिक के साथ बॉलीवुड एक्टर रणदीप हुड्डा भी मुख्य भूमिका में दिखाई देंगे।

बॉलीवुड के पसंदीदा कलाकार सारा अली खान (Sara Ali Khan) और कार्तिक आर्यन (Kartik Aaryan) की फिल्म 'लव आजकल'  का पोस्ट रिलीज हो गया है. सारा अली खान और कार्तिक आर्यन की फिल्म का फैंस को लंबे समय से इंतजार तो था ही, लेकिन इसका पोस्टर रिलीज होने के बाद फैंस की एक्साइटमेंट और भी बढ़ गई है. लव आजकल के इस पोस्टर में सारा अली खान और कार्तिक आर्यन की जोड़ी काफी जबरदस्त लग रही है, साथ ही लोग इस जोड़ी को खूब पसंद भी कर रहे हैं. फोटो में कार्तिक आर्यन जहां सोते हुए नजर आ रहे हैं तो वहीं सारा अली खान उनके पास मौजूद थोड़ी उदास दिखाई दे रही हैं. 

कार्तिक आर्यन और सारा अली खान की अपकमिंग फिल्म 'लव आजकल' (Love Aaj Kal) का पोस्टर रिलीज हो गया है। फिल्म वैलेंटाइन्स डे के मौके पर 14  फरवरी 2020 को रिलीज़ होगी। सारा अली खान और कार्तिक आर्यन की फिल्म का फैंस को लंबे समय से इंतजार तो था ही, लेकिन इसका पोस्टर रिलीज होने के बाद फैंस की एक्साइटमेंट और भी बढ़ गई है। कार्तिक और सारा के बीच अनबन की खबरों के बीच भी लोग ये देखने को बेताब हैं कि दोनों पर्दे पर कैसे दिखेंगे। 

लव आजकल के इस पोस्टर में सारा अली खान और कार्तिक आर्यन की जोड़ी काफी जबरदस्त लग रही है। पोस्टर में कार्तिक जहां सोए हुए नजर आ रहे हैं, वहीं सारा उनके ऊपर लेटी नजर आ रही हैं। पोस्टर शेयर करते हुए कार्तिक और सारा ने अपने  किरदारों के नाम भी बताए हैं। कार्तिक ने लिखा, वहां हैं नहीं जहां लेटे हैं, कहीं उड़ रहे हैं Veer और Zoe। यानी कार्तिक का नाम फिल्म में वीर होगा और सारा का नाम होगा 'जो'। 

सारा ने पोस्टर शेयर करते हुए लिखा है, मिलिये 'वीर' और 'जो' से। पोस्टर के साथ ये भी जानकारी दी गई है कि फिल्म का ट्रेलर कल यानी 17 जनवरी को रिलीज होगा। बता दें कि सारा-कार्तिक की 'लव आजकल' साल 2009 में रिलीज़ हुई 'लव आजकल' का सीक्वल है। उस फिल्म में सारा के पापा यानी सैफ अली खान ने लीड एक्टर का रोल निभाया था। उनके साथ दीपिका पादुकोण लीड एक्ट्रेस थीं। उस दौर में इस फिल्म में ने काफी तारीफें बटोरी थीं। अब देखना होगा पापा की फिल्म के सीक्वल में बेटी क्या कमाल दिखाती हैं।

इस फिल्म में सारा और कार्तिक के साथ बॉलीवुड एक्टर रणदीप हुड्डा (Randeep Hooda) भी मुख्य भूमिका में दिखाई देंगे। रोमांटिक ड्रामा आधारित इस फिल्म को इम्तियाज अली के निर्देशन में तैयार किया जा रहा है।

टॅग्स :सारा अली खानकार्तिक आर्यनमूवी पोस्टर
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीDhurandhar 2 Trailer: 'धुरंधर 2' के ट्रेलर का इंतजार खत्म, 7 मार्च को होगा रिलीज, सामने आया रणवीर सिंह का नया लुक

बॉलीवुड चुस्कीZEE5 पर आएगी डरावनी थ्रिलर डालिंब, फर्स्ट लुक में दिखी रहस्य और भावनाओं की झलक

बॉलीवुड चुस्कीGodaan Poster Release: प्रमोद सावंत ने किया फिल्म 'गोदान' का पोस्टर विमोचन; कहा- "भारतीय संस्कृति और गौ-सेवा को बढ़ावा देने वाली यह फिल्म सराहनीय है"

बॉलीवुड चुस्कीAkshay Kumar की 'भूत बंगला' की रिलीज डेट फाइनल, इस दिन खुलेगा बंगला

बॉलीवुड चुस्कीब्लैक ड्रेस, हाथ में गन और तीखी नजरें, Toxic में तारा सुतारिया का सबसे बोल्ड अवतार

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस