लाइव न्यूज़ :

पीएम मोदी ने सलमान खान से की ये खास अपील, 'दबंग खान' ने अपने ही अंदाज में दिया जवाब

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: March 22, 2019 10:12 IST

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बॉलीवुड सितारों को अपने ट्वीट में टैग कर उनसे वोट डालने के लिए कह रहे हैं। पीएम की इस लिस्ट में आमिर खान के अलावा बॉलीवुड के दबंग खान भी हैं। अब सलमान ने आखिरकार पीएम के ट्वीट का जवाब दे ही दिया है।

Open in App

लोकसभा चुनाव  का पहला चरण 11 अप्रैल को है और सभी पार्टियां पूरे जोश के साथ जीत के लिए दम भरती नजर आ रही हैं। ऐसे में  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बॉलीवुड सितारों को अपने ट्वीट में टैग कर उनसे वोट डालने के लिए कह रहे हैं। पीएम की इस लिस्ट में बॉलीवुड के दबंग खान कहे जाने वाले सलमान खान भी हैं। सलमान से भी पीएम ने वोट डालने की अपील की है, जिसका जवाब उनको सकारात्मक रूप में मिला है।

हाल ही में पीएम मोदी ने ट्वीट कर सलमान और आमिर और अमिताभ बच्चन को टैग किया था और उन्हें अपने फैंस से वोट की अपील करने के लिए कहा था। अमिर ने उसी दिन फैंस से वोट करने की अपील की और पीएम मोदी की बात का जवाब दे दिया। लेकिन भाईजान ने होली के दिन मोदी की बात का जवाब दिया।

सलमान ने कुछ इस तरह प्रधानमंत्री के ट्वीट का जवाब दिया,हम लोकतंत्र में रहते हैं और वोट करना हर भारतीय का कर्तव्य है। मैं प्रत्येक वोटर से कहूंगा कि वो अपने मताधिकार का इस्तेमाल करें और सरकार चुनने में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें।

सलमान खान करोड़ों दिलों पर राज करते हैं, ऐसे में पीएम की उनसे की गई ये गुजारिश कई वोटरों को वोट डालने के लिए प्रोत्साहित करेगी। साथ ही सलमान का जवाब पीएम के फायदे का भी हो सकता है। सलमान खान जल्द भारत फिल्म के जरिए फैंस से रुबरु होंगे। इस फिल्म में उनके अपोजिट कैटरीना कैफ होगीं। भारत ईद के मौके पर फैंस के रुबरु होगी।

टॅग्स :नरेंद्र मोदीसलमान खानलोकसभा चुनाव
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

कारोबारMP-UP Sahyog Sammelan: मप्र-उप्र मिलकर लिखेंगे विकास की नई इबारत?, बाबा विश्वनाथ की शरण में सीएम डॉ. मोहन

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस