लाइव न्यूज़ :

LMOTY Awards 2018 Exclusive: करीना कपूर ने किसको किया लास्ट कॉल व तैमूर को लेकर किया क्या खुलासा, जानें यहां

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: April 11, 2018 10:38 IST

मराठी अखबार लोकमत ने 2018 के महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर अवार्ड का आयोजन किया गया।

Open in App

मुंबई, 11 अप्रैल: मराठी अखबार लोकमत ने 2018 के महाराष्ट्रियन ऑफ द ईयर अवार्ड का आयोजन किया गया। हर साल की तरह इस साल भी बॉलीवुड से लेकर समाजसेवा करने वालों तक को इस सम्मान से सम्मानित किया गया। इस अवार्ड के वितरण समारोह में कई बड़े सितारे पहुंचे। जिसमें करीना कपूर खान ने भी शिरकत की और कई बड़े खुलासे भी किए। करीना ने यहां बात करते हुए बेटे तैमूर से लेकर अपने पर्स में रखने वाली चीजों के बारे में बेधड़ तरीके से बताया।

करीना से पूछा गया कि आप सुबह उठकर सबसे पहले किसे देखना पसंद करती हैं, जिसके जवाब में उन्होंने कहा कि मैं उठकर सबसे पहले खुद को देखना पसंद करती हूं। करीना ने पहली बार बताया है कि वह किस चीज को अपने पर्स में हमेशा साथ रखती हैं, उन्होंने बताया कि वह हमेशा अपने साथ  अपने पर्स में अपना फोन रखती हैं।

 'लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2018' में छाया बॉलीवुड, करीना व अक्षय को मिला स्पेशल अवार्ड

वहीं, जब उनसे पूछा गया कि उनके फोन में आखिरी फोटो किसकी थी तो उन्होंने अपने ही अंदाज नें कहा कि मेरे बेटे तैमूर की फोटो मेरे फोन में आखिरी थी। उन्होंने ये भी बताया कि आखिरी फोन कॉल उन्होंने अपने पति सैफ का डायल किया था। सबसे खास बात ये है कि जब उनसे पूछा गया कि अपने बारे में सबसे ज्यादा अफवाह कौन सी सुनी तो करीना ने कहा कि एक अभिनेत्री होने के नाते अफवाहें वे हर दम सुनती ही हैं, लेकिन तैमूर को लेकर ज्यादा अफवाहें आजकल आ रही हैं।

 अपने आखिरी जवाब में उन्होंने साफ कर दिया कि तैमूर बड़े हो कर क्या बनेंगे। करीना से जब पूछा गया कि हबड़े होने पर बेटे को क्या बनाना चाहेंगे तो बेधड़ जवाब देते हुए उन्होंने कहा कि वह चाहेंगी कि तैमूर बड़े होकर क्रिकेटर बनें।करीना को यहां बेस्ट पॉवर आयकॉन के अवार्ड से सम्मानित किया गया है।

टॅग्स :लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2018करीना कपूरबॉलीवुड
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीKareena Kapoor ने शुरू की 'दायरा' की शूटिंग, साउथ के एक्टर संग हाथ मिलाया

बॉलीवुड चुस्कीPHOTOS: बीच पर करीना कपूर का हॉट अंदाज, 44 की उम्र में बेबो का ग्लैमरस लुक वायरल, देखें तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्कीकरिश्मा कपूर के EX-हसबैंड का निधन, बहन के घर पहुंचीं करीना कपूर, सैफ भी मौजूद

बॉलीवुड चुस्कीDaayra: करीना कपूर की अपकमिंग फिल्म का ऐलान, साउथ स्टार पृथ्वीराज सुकुमारन संग साझा करेंगी स्क्रीन; जानें फिल्म के बारे में

कारोबारIIFA 2025: हमारे लिए, यह कोई नयी बात नहीं है?, करीना कपूर खान के साथ मंच साझा करने पर शाहिद कपूर बोले, देखें वीडियो

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?