लाइव न्यूज़ :

LMOTY 2019: 'न्यूड' के लिए कल्याणी मुणे को मिला सम्मान, रोचक है उनका फिल्मी सफर

By मेघना वर्मा | Updated: February 20, 2019 19:13 IST

2017 में आई मराठी फिल्म रिंगन और रिबन ने उन्होंने काम किया। मगर अब तक की सबसे बेहतरीन मूवी उनकी जो रही वो थी 2018 में आई  फिल्म न्यूड।

Open in App

सचिन, रिंगण और न्यूड जैसी फिल्मों से लोगों का ध्यान अपने ऊपर लाने वाली एक्ट्रेस कल्याणी मुणे को इस साल लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2019 के सम्मान से नवाजा जा रहा है। हर साल होने वाले इस अवॉर्ड फंक्शन में लोकसेवा, समाजसेवा, चिकित्सा, शिक्षा, नाटक, राजनीति, प्रशासन, परफॉर्मिंग आर्ट, फिल्म और उद्योग क्षेत्र में सराहनीय कार्य करने वालों को गौरव किया जाता है। पिछले साल की तरह इस साल भी यह अवॉर्ड फंक्शन मुंबई में आयोजित किया जाएगा। 

इस साल फिल्म कैटेगरी में जिस एक्ट्रेस को सबसे ज्यादा वोट मिले हैं वो कोई और नहीं बल्कि न्यूड फिल्म की बोल्ड और इमोशनल एक्ट्रेस कल्याणी मुणे हैं। इस साल लोकमत की ओर से उन्हें, न्यूड फिल्म के लिए सम्मानित किया जा रहा है। 

थिएटर में थी काफी एक्टिव

मुंबई में जन्मी कल्याणी को शुरू से ही एक्टिंग और थिएटर का शौक था। यही कारण है कि उन्होंने नेशनल स्कूल ऑफ ड्रामा से अपनी ग्रजुएशन की पढ़ाई पूरी की। अपने कॉलेज के दिनों में भी वो थिएटर की ओर काफी एक्टिव थीं। उन्होंने कई पुराने दिग्गज कलाकारों के साथ भी काम किया है। कल्याणी उन लोगों में से हैं जो बोल्डनेस का असली मतलब जानते हैं और लोगों का ध्यान अपनी हुनर से खींच लेते हैं।

अनसीन प्ले से पहचानी गईं

एक्ट्रेस कल्याणी की पहचान आज भी उनके थिएटर प्ले 'अनसीन' से ही की जाती है। विष्णुपंद बार्वे के डायरेक्शन में किए गए इस ड्रामे में कल्याणी ने एक महिला के सफर को मंच पर पिरोया था। जिसमें ड्रेसिंग से मेस्ट्रुऐशन तक सभी चीजों को काफी बारीकी से दिखाया गया। इसके बाद उन्होंने शॉर्ट फिल्म सनराइस और विलग में भी लोगों की सराहना बटोरी।

न्यूड से आईं नजर में

इसके बाद कल्याणी का सफर और यूं कहें कारंवा आगे बढ़ता रहा। 2017 में आई मराठी फिल्म रिंगन और रिबन ने उन्होंने काम किया। मगर अब तक की सबसे बेहतरीन मूवी उनकी जो रही वो थी 2018 में आई  फिल्म न्यूड। रवि जाधव की इस फिल्म में कहानी है उन महिलाओं पर है जो जिस्म की भाषा समझने वाले लोगों को रूह की बात समझाने की कोशिश करते हैं।

 ये फिल्म विश्व भर की सभी नग्न मॉडलों को समर्पित है, जिन्होंने एक कलाकार को शिक्षित करने के लिए अपने शरीर और आत्मा से पर्दा उठाने की हिम्मत दिखाई। इस फिल्म ने लोगों के दिलो-दिमाग पर गहरा असर छोड़ा है। इसी के लिए लोकमत आज उन्हें सम्मानित कर रहा है।  

टॅग्स :लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर अवार्ड
Open in App

संबंधित खबरें

भारतआमिर खान ने 'तारे जमीन पर' की थी और हमने फिल्म 'सारे ज़मीन पर' की थी?, एकनाथ शिंदे ने विपक्ष पर साधा निशाना

भारतLMOTY 2026: महाराष्ट्र सीएम देवेंद्र फडणवीस ने क्लाइमेट चेंज को बताया खेती, राज्य के लिए सबसे बड़ी चिंता

बॉलीवुड चुस्कीLMOTY 2026: अशोक सराफ को 'लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड', कहा- यह पुरस्कार सिर्फ मेरा नहीं

भारतLMOTY 2026: मंत्री प्रकाश अबितकर 'लोकमत महाराष्ट्र ऑफ द ईयर' पुरस्कार से सम्मानित!

भारतLMOTY 2026: 'महाराष्ट्र अगले दो साल में यूएई और सिंगापुर की अर्थव्यवस्था से बड़ा बनेगा', मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने किया दावा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?