लाइव न्यूज़ :

LMOTY 2019: मराठी एक्टर सुबोध भावे को मिला फिल्म के लिए अवॉर्ड, पढ़िए उनके सिनेमा तक का सफर

By मेघना वर्मा | Updated: February 20, 2019 19:16 IST

सुबोध को उनकी फिल्म लोकमान्य-एक युग पुरूष के लिए जाना जाता है। जो बाल गंगाधर तिलक के ऊपर बनी फिल्म है। देश के फ्रीडम फाइटर की इस बायोपिक में सुबोध से सभी का दिल जीत लिया।

Open in App

लोकमत का सबसे बड़ा अवॉर्ड लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2019 का आयोजन इस बार 20 फरवरी को होने जा रहा है। लोकसेवा, समाजसेवा, चिकित्सा, शिक्षा, नाटक, राजनीति, प्रशासन, परफॉर्मिंग आर्ट, फिल्म और उद्योग क्षेत्र में सराहनीय कार्य करने वालों को गौरव किया जाएगा। पिछले साल की तरह इस साल भी यह अवॉर्ड फंक्शन मुंबई में आयोजित किया जाएगा। 

बात करें यदि फिल्म क्षेत्र से तो इस साल का लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर अवॉर्ड मिला है सुबोध भावे को। सुबोध, मराठी सिनेमा में ना सिर्फ एक बेहतरीन कलाकार हैं बल्कि फिल्ममेकर भी हैं। फिल्मों के अलावा सुबोध ने थिएटर, टेलीविजन और हिंदी और मलयाली फिल्मों में भी काम किया है। 

सेल्समैन से सिनेमा तक

सुबोध की शुरूआती जिंदगी की बात करें तो एक्टर का जन्म 9 नवंबर 1975 को पुणे में हुआ था। अपनी शुरूआती दौर की पढ़ाई उन्होंने मुंबई से ही की। इसके बाद समबाइसेस कॉलेज ऑफ आर्ट्स एंड कॉमर्स में एडमिशन लिया। अपनी जर्नी उन्होंने एक सेल्समैन की तरह शुरू की। आईटी कंपनी के अंडर उन्होंने काफी दिनों तक सेल्समैन की नौकरी की। मगर इस काम में उनका खासा मन ना लगा। इसके बाद सुबोध ने अपने एक्टिंग करियर की शुरूआत की। 

लोकमान्य किरदार से रखा जाता है याद

सुबोध को उनकी फिल्म लोकमान्य-एक युग पुरूष के लिए जाना जाता है। जो बाल गंगाधर तिलक के ऊपर बनी फिल्म है। देश के फ्रीडम फाइटर की इस बायोपिक में सुबोध ने सभी का दिल जीत लिया। अपने फिल्मी सफर में उन्होंने 50 से भी ज्यादा फिल्मों में काम किया है। वहीं साल 2015 में उन्होंने इंडस्ट्री में अपना डायरेक्शन डेब्यू भी किया। उनकी म्यूजिकल ड्रामा फिल्म कत्यार कालीजात घुसाली लोगों को काफी पसंद आयी। 

इन दिग्गजों को भी मिलेगा अवॉर्ड

लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर अवॉर्ड में महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस, रेलवे मंत्री पीयूष गोयल, शिवसेना अध्यक्ष उद्धव ठाकरे, अप्पासाहब धर्मांधिकारी, बाबासाहब कल्याणी, शिल्पकार राम सुतार, अभिनेत्री दीपिका पादुकोण, रोहित शेट्ठी, रीतेश विलासराव देशमुख,विक्की कौशल, नोह मासिल, स्मृति मंधाना जैसे दिग्गज शामिल होंगे। 

टॅग्स :लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर अवार्ड
Open in App

संबंधित खबरें

भारतआमिर खान ने 'तारे जमीन पर' की थी और हमने फिल्म 'सारे ज़मीन पर' की थी?, एकनाथ शिंदे ने विपक्ष पर साधा निशाना

भारतLMOTY 2026: महाराष्ट्र सीएम देवेंद्र फडणवीस ने क्लाइमेट चेंज को बताया खेती, राज्य के लिए सबसे बड़ी चिंता

बॉलीवुड चुस्कीLMOTY 2026: अशोक सराफ को 'लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड', कहा- यह पुरस्कार सिर्फ मेरा नहीं

भारतLMOTY 2026: मंत्री प्रकाश अबितकर 'लोकमत महाराष्ट्र ऑफ द ईयर' पुरस्कार से सम्मानित!

भारतLMOTY 2026: 'महाराष्ट्र अगले दो साल में यूएई और सिंगापुर की अर्थव्यवस्था से बड़ा बनेगा', मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने किया दावा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?