लाइव न्यूज़ :

लॉकडाउन के बीच सलमान खान की इस एक्ट्रेस से हुई धोखाधड़ी, ठगे इतने रुपये

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: April 1, 2020 10:25 IST

स्नेहा हाल ही धोखाधड़ी की शिकार हो गई हैं।, स्नेहा और उनके परिवार वालों ने बांद्रा पुलिस स्टेशन (Bandra Police Station) में धोखाधड़ी की शिकायत दर्ज कराई है।

Open in App
ठळक मुद्देकोरोना वायरस का कहर तेजी से फैल रहा है इस कारण से देशभर में 21 दिन का लॉकडाउन लगा दिया गया है। अब ऑनलाइन फ्रॉडस्टर्स भी लोगों को अपना शिकार बना रहे है। ऐसा ही एक्ट्रेस स्नेहा उल्लाल के साथ हुआ है।

कोरोना वायरस का कहर तेजी से फैल रहा है इस कारण से देशभर में 21 दिन का लॉकडाउन लगा दिया गया है। लॉकडाउन के बाद लोग घरों में हैं। घर में राशन से लेकर अन्य कई चीजों को लेकर भी लोग चिंतित हैं और बाहर न निकल पाने के कहते लोग ऑनलाइन सर्विस का इस्तेमाल कर रहे हैं। इस कारण से अब ऑनलाइन फ्रॉडस्टर्स भी लोगों को अपना शिकार बना रहे है। ऐसा ही एक्ट्रेस स्नेहा उल्लाल के साथ हुआ है।

स्पॉटबॉय की खबर के अनुसार स्नेहा हाल ही धोखाधड़ी की शिकार हो गई हैं।, स्नेहा और उनके परिवार वालों ने बांद्रा पुलिस स्टेशन (Bandra Police Station) में धोखाधड़ी की शिकायत दर्ज कराई है।

एक्ट्रेस की ओर से बताया गया है कि उनके साथ ऑनलाइन धोखाधड़ी हुई है। स्नेहा बांद्रा में अपने किजन के साथ रहती हैं। जिस कारण से लॉकडाउन के कारण वह लोग घर से नहीं निकल रहे हैं। इसके चलते इन्होंने करीबी ऑनलाइन सब्जी की विक्रेता का पता लगाकार अपना आर्डर प्लेस किया था। 

इस ऑर्डर पर कैश ऑन डिलीवरी होना था, लेकिन फोन पर व्यक्ति ने कहा था लॉकडाउन के कारण दुकान बंद है वह किसी को गो डाउन से सीधे सामान बेचने को कहता है। जिसके कारण उनको ऑनलाइन पेमेंट करने को कहा गया था।

ऐसे में स्नेहा ने कहा कि जब वो सामान डिलीवरी करने आए तो वो कार्ड स्वाइप मशीन लेकर आए, वह पैसे दे देंगी। लेकिन उस व्यक्ति ने कहा कि मशीन ख़राब है और पैसे ऑनलाइन ट्रान्सफर करने होंगे। इसके बाद एक्ट्रेस ने ऑनलाइन पैसे ट्रांसफर कर दिए। लेकिन इसके कई घंटो तक डिलीवरी नहीं आई तो उनको अहसास हुआ कि कुछ गड़बड़ और अपने बैंक अकाउंट देखने पर पता चला कि उनके 25,000 रुपये निकल गए हैं। जिसके बाद एक्ट्रेस बांद्रा पुलिस स्टेशन पर इस बात की जानकारी दी है। स्नेहा साल 2005 में सलमान खान के साथ फिल्म 'लकी: नो टाइम फॉर लव' (Lucky: No Time For Love)से बॉलीवुड में डेब्यू किया था।

टॅग्स :कोरोना वायरस लॉकडाउनबॉलीवुड गॉसिपसलमान खान
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!