लाइव न्यूज़ :

रिलीज से पहले विवादों में घिरी'द एक्सीडेंटल प्राइम मिनिस्टर', कोर्ट के आदेश के बाद बिहार के कांटी थाने में केस हुआ दर्ज

By एस पी सिन्हा | Updated: January 8, 2019 15:34 IST

’द एक्सीडेंटल प्राइम मिनिस्टर’ रिलीज से पहले एक बार फिर से विवादों में फंसती दिख रही है. बिहार के मुजफ्फरपुर कोर्ट ने फिल्म के अभिनेता अनुपम खेर समेत 16 लोगों के खिलाफ केस दर्ज करने का आदेश दिया है

Open in App

बहुचर्चित फिल्म ’द एक्सीडेंटल प्राइम मिनिस्टर’ रिलीज से पहले एक बार फिर से विवादों में फंसती दिख रही है. बिहार के मुजफ्फरपुर कोर्ट ने फिल्म के अभिनेता अनुपम खेर समेत 16 लोगों के खिलाफ केस दर्ज करने का आदेश दिया है. कोर्ट के आदेश के बाद यह प्राथमिकी जिले के कांटी थाने में दर्ज होगा.

उल्लेखनीय है कि दो जनवरी को अदालत में शिकायत दर्ज कराई गई थी. याचिका में आरोप लगाया गया है कि फिल्म में कई हस्तियों की खराब छवि दिखाई गई है. वकील सुधीर कुमार ओझा ने मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट की अदालत में याचिका दायर की थी. 

जिसके बाद इसकी सुनवाई सब डिविजनल न्यायिक मजिस्ट्रेट (पश्चिम) गौरव कमल की अदालत में आठ जनवरी को मुकर्रर की गई थी. परिवाद में वादी ने फिल्म में पूर्व पीएम मनमोहन सिंह की छवि खराब करने और देश की छवि से खिलवाड करने का भी आरोप लगाया था. एसडीजेएम वेस्ट की अदालत में दायर किये गए इस परिवाद में फिल्म की रिलीज पर रोक लगाने की मांग की गई है.

वादी अधिवक्ता सुधीर ओझा ने आरोप लगाया है कि पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह समेत देश की कई नेताओं की छवि को बिगाडने की नियत से ही यह फिल्म बनाई गई है. फिल्म में देश की सुरक्षा व्यवस्था के साथ भी खिलवाड किया गया है. इस फिल्म में अनुपम खेर, पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह का किरदार निभा रहे हैं. 'द एक्सीडेंटल प्राइम मिनिस्टर' फिल्म में अमर सिंह का भी अहम किरदार है. इस रोल को कौन कर रहा है? इस बात का खुलासा खुद अमर सिंह ने किया था.

संजय बारु की किताब पर बनी फिल्म 'द एक्सीडेंटल प्राइम मिनिस्टर' पर राज्यसभा सांसद अमर सिंह का कहना है कि फिल्म सच के बेहद करीब है. अमर सिंह का दावा है कि फिल्म में उनका किरदार निभाने के लिए खुद उनको ही ऑफर दिया गया था. लेकिन उन्होंने किसी को दिए गए वादे के कारण फिल्म करने से मना कर दिया. याचिका में उन अभिनेता, अभिनेत्रियों के भी नाम हैं, जिन्होंने संप्रग अध्यक्ष सोनिया गांधी, कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी और प्रियंका वाड्रा की भूमिकाएं निभाई हैं.

इसके अलावा फिल्म के निर्माता-निर्देशक के खिलाफ भी शिकायत की गई है. ओझा ने आरोप लगाये कि 11 जनवरी को रिलीज होने वाली फिल्म के प्रोमो टीवी चैनलों और यू-ट्यूब पर देखकर वह ‘‘आहत' महसूस कर रहे हैं. उन्होंने दावा किया कि फिल्म में देश और कई नेताओं की खराब छवि दिखाई गई है. जिनमें राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव और बसपा प्रमुख सुश्री मायावती से लेकर पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी और पूर्व उप प्रधानमंत्री लालकृष्ण आडवाणी शामिल हैं.

टॅग्स :द एक्सीडेंटल प्राइम मिनिस्टरअनुपम खेरबिहार
Open in App

संबंधित खबरें

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

क्राइम अलर्टडंडा और रॉड से हमला कर पत्नी फूल कुमारी दास, 3 बच्चे ह्रदय दास, संध्या दास और सोन दास को मार डाला, चंदनपट्टी गांव से दिल दहला देने वाली घटना

भारतशिविर में कुल 67 शिकायत, 30 दिन में करें समाधान नहीं तो 31वें दिन निलंबित?, रेफर नीति अपनाई तो सिविल सर्जन और डॉक्टरों के खिलाफ कार्रवाई?, सम्राट चौधरी ने दी चेतावनी

भारतबाप नीतीश कुमार-बेटे निशांत को डॉक्टर की जरूरत, स्वास्थ्य मंत्रालय दिया गया?, पूर्व सांसद और बाहुबली नेता आनंद मोहन का फूटा गुस्सा, वीडियो

भारततख्त श्री पटना साहिब गुरुद्वारे में माथा टेकने पटना पहुंचे पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने केन्द्र सरकार और भाजपा पर बोला तीखा हमला

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीएक्ट्रेस रोशनी वालिया की इन तस्वीरों पर अटक जाएंगी नजरें

बॉलीवुड चुस्कीRed Saree Look में Shruti Haasan ने लूटी महफिल, Photos वायरल

बॉलीवुड चुस्कीMashooka Song में शाहिद-कृति का ग्लैमरस अंदाज, रिलीज होते ही छाया इंटरनेट पर, देखें तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्कीCocktail 2 का नया गाना 'माशूका' रिलीज, Shahid-Kriti की केमिस्ट्री ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीलेदर जैकेट और ब्रालेट लुक में अलाया एफ ने इंटरनेट पर धमाल मचाया