लाइव न्यूज़ :

Video: मुंबई पहुंचा श्रीदेवी का पार्थ‌िव शरीर, इस घर में रात भर रहेगा शव

By खबरीलाल जनार्दन | Updated: February 27, 2018 23:21 IST

श्रीदेवी की मौत बीती 24 फरवरी, शनिवार को दुबई के पांच सितारा होटल जुमैरा अमीरात टॉवर के रूम नंबर 2201 के बाथरूम में बेहोशी की हालत में बा‌थटब में गिरने से हुई।

Open in App

श्रीदेवी का पार्थ‌िव शरीर दुबई से मुंबई पहुंच गया हैं। तीन दिन तक चले जांच-पड़ताल के बाद आखिकरकार मंगलवार शाम दुबई ने श्रीदेवी के परिवार को शव ले जाने की अनुमति दे दी। इसके बाद प्राइवेट जेट से श्रीदेवी के पार्थ‌ि‌व शरीर को मुंबई लाया गया। यहां श्रीदेवी व बोनी कपूर के अंधेरी पश्चिम स्थित निवास पर शरीर को रखा गया है। जानकारी के मुताबिक श्रीदेवी के शरीर को आज रात यही रखा जाएगा।

इससे बोनी कपूर, जाह्नवी कपूर और खुशी कपूर की ओर से जारी किए गए संदेश में बताया गया था कि श्रीदेवी का पर्थ‌िव शरीर अंधेरी पश्चिम स्थित सेलेब्रेशन स्पोर्ट्स क्लब, गार्डेन नंबर पांच, लोखंडवाला कॉम्‍प्लेक्स में रखी जाएगी। जबकि अंतिम यात्रा यहीं से बुधवार को दोपहर दो बजे निकली जाएगी। मौके पर हमारे संवाददाता मौजूद हैं। वीडियो में देखें-

अंधेरी पश्चिम स्थिति श्रीदेवी के घर पहुंचा पार्थ‌िव शरीर, फिर उमड़े फैंस

श्रीदेवी से जुड़ी ताजी और सभी खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

श्रीदेवी की मौत बीती 24 फरवरी, शनिवार को दुबई के पांच सितारा होटल जुमैरा अमीरात टॉवर के रूम नंबर 2201 के बाथरूम में बेहोशी की हालत में बा‌थटब में गिरने से हुई। दुबई पुलिस और फॉरेंसिक रिपोर्ट में इसकी पुष्टि हुई। उनके खून में एल्कोहल का अंश भी पाया गया। तीन दिन तक चली गहन जांच पड़ताल के बाद मंगलवार रात तक श्रीदेवी का पार्थ‌िव शरीर मुंबई पहुंचा। जानकारी के अनुसार मामले में बोनी कपूर से दुबई पुलिस ने लंबी पूछताछ भी की।

टॅग्स :श्रीदेवी
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीक्या कभी श्रीदेवी पर बनेगी बायोपिक फिल्म? पति बोनी कपूर बोले- "मेरे जिंदा रहते..."

बॉलीवुड चुस्कीJanhvi kapoor: बैकलेस ड्रेस में जाह्नवी कपूर का स्टनिंग लुक, अदाएं देख फैंस घायल, देखें तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्कीश्रीदेवी से शादी से पहले जान्हवी कपूर के पैदा होने की खबर का बोनी कपूर ने किया खंडन, कहा- उनकी प्रेग्नेंसी साफ नजर आ रही थी

बॉलीवुड चुस्कीजानिए कैसे राम्या कृष्णन को बाहुबली में श्रीदेवी की जगह मिला शिवगामी का किरदार

बॉलीवुड चुस्कीGoogle Doodle Today: बॉलीवुड आइकन श्रीदेवी के जन्मदिन पर गूगल ने बनाया खास डूडल, एक्ट्रेस को कुछ इस तरह किया याद

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?