लाइव न्यूज़ :

प्रियंका चोपड़ा ही नहीं ये सितारे भी राजस्थान की जमीं पर ले चुके हैं शाही अंदाज में फेरा

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: November 30, 2018 12:37 IST

सुपरस्टार प्रियंका चोपड़ा राजस्थान की जमीं पक अपने मंगेतर निक जोनस के साथ फेरे लेने वाली हैं।

Open in App

शादी हर किसी के जीवन का सबसे अहम पल माना जाता है। इसलिए इसे और खास बनाने के लिए लोग खूबसूरत जगहों को चुनते हैं। इन खूबसरत जगहों में चार चांद लगाता है राजस्थान। राजा महाराजाओं के ठाठ वाले अंदाज शादियों के लिए सितारों को खूब आकर्षित करते हैं। इन दिनों राजस्थान का उदयपुर शादी के लिए जमकर सुर्खियों में है क्योंकि बॉलीवुड की सुपरस्टार प्रियंका चोपड़ा यहीं अपने मंगेतर निक जोनस के साथ फेरे लेने वाली हैं। प्रियंका ने विदेश की जमीं को छोड़कर अपने देश को शादी के लिए चुना है। आइए हम आप आपको बताते हैं प्रियंका से पहले कौन कौन से वो सितारे हैं जिन्होंने राजस्थान की जमीं को अपनी शादी के लिए चुना-

1-नील नितिन मुकेश-रुखमी

जिस उदयपुर का हर कोई दीवाना है, वहीं फेरों के लिए लिए नील ने भी यही शहर चुना था। साल 2017 में उन्होंने दिल्ली की रुखमी से राजस्थान के इस शहर में शाही अंदाज में शादी की थी। नील की शादी बिल्कुल राजसी अंदाज में हुई थी। इनकी शादी शादी के मेंहदी से लेकर सारे फंक्शन यहीं संपन्न हुए थे। 

2-श्रिया सरन -आंद्रेई कोशेचिव

साउथ के  बाद बॉलीवुड में अपने अभिनय का जादू बिखेरने वाली अभिनेत्री श्रिया सरन ने सात फेरे लेने के लिए राजस्थान को ही चुना था। इसी साल मार्च में उन्होंने आंद्रेई कोशेचिव ने उदयपुर में शादी की।19 मार्च को उदयपुर के एक होटल उन्होंने बेहद गुपचुप तरीके से फेरे लिए थे। खास बात ये है कि शादी से उन्होंने अपने परिवारों के साथ धूमधाम से मेहंदी और हल्दी के फंक्शन उदयपुर में भी किए थे। 

3-कैटी पैरी-रुसेल ब्रांड

कैटी पैरी और रुसेल ब्रांड भी इसी लिस्ट में शामिल हैं जिन्होंने राजस्थान की भव्यता को अपने सबसे खास पलों के लिए चुनों था।  23 अक्टूबर साल 2010 को राजस्थान में दोनों ने शादी की। उनकी इस ना भूलने वाली शादी में करीब 80 मेहमानों ने शिरकत की। उन्होंने शादी के लिए राजस्थान के रणथंभौर टाइगर रिजर्व को चुना। ये शादी पूरी तरह से भारतीय और राजस्थानी अंदाज में सम्पन्न हुई थी।

4-रवीना टंडन-अनिल थडानी

अपने जमाने की बॉलीवुड की फेमस एक्ट्रेस रवीना टंड़न और अनिल थडानी भी यहीं एक दूजे के हुए थे। ये दोनों  भी 22 फरवरी 2004 को शादी के बंधन में बंधे थे। उन्होंने राजस्थान के शहर उदयपुर को चुना था। इस कपल ने उदयपुर के शिव निवास पैलेस में शादी की थी। ये शादी भी इस वक्त की काफी भव्य शादियों में से एक मानी जाती है।

5-विक्रम चाटवाल-प्रिया सचदेव

विक्रम चाटवाल और प्रिया सचदेव ने अपनी शादी के हर एक फंक्शन को राजस्थान के पैलेस में सम्पन्न किया था। इन्होंने प्री-वेडिंग से लेकर वेडिंगग तक सारे प्रोग्राम के लिए उदयपुर तो चुना था। विक्रम ने लेक पैलेस होटल, देवग्रिह पैलेस और जगमदिंर पैलेस में भी इन्होंने पार्टी की।इनकी शादी में हिलेरी क्विटंन और उनकी बेटी चेलसा शामिल हुई थी।  ये शादी शादियों में से एक मानी गई थी।

टॅग्स :प्रियंका चोपड़ा शादीराजस्थानवेडिंग
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

ज़रा हटकेDulhe Ka Dance: ‘तेरे संग यारा’ पर दूल्हे ने किया ऐसा डांस, दुल्हन रो पड़ी…

भारतबोर्ड एग्जाम में उसने 93.88% अंक हासिल किए थे, लेकिन किस्मत को कुछ और ही मंज़ूर था, राजस्थान की मेधावी छात्रा की हुई मौत

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस