लाइव न्यूज़ :

अक्षय कुमार की फिल्म 'लक्ष्‍मी बॉम्‍ब' दमदार फर्स्ट लुक हुआ रिलीज, पोस्‍टर में लड़कियों की तरह से आंखों में काजल लगाते नजर आए एक्टर

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: May 18, 2019 12:42 IST

अक्षय कुमार ने सोशल मीडिया पर खुद फ‍िल्‍म का पोस्टर डालकर फैंस को अपनी आगामी फिल्म की जानकारी दी है।

Open in App
ठळक मुद्देअक्षय कुमार की फिल्म 'लक्ष्‍मी बॉम्‍ब' का पोस्टर रिलीज हो गया हैपोस्टर में खिलाड़ी कुमार काजल लगाते नजर आ रहे हैं

बॉलीवुड खिलाड़ी कुमार अक्षय कुमार रोहित शेट्टी की फ‍िल्‍म सूर्यवंशी के बाद फ‍िल्‍म लक्ष्‍मी बॉम्‍ब में नजर आएंगे। इस फिल्म की पहली झलक आज फैंस के सामने पेश कर दी गई है।

इस फिल्म को पोस्टर रिलीज कर दिया गया है जो फैंस के बीत  उनके रोल को लेकर उत्‍सुकता बढ़ा रहा है। अक्षय कुमार ने सोशल मीडिया पर खुद फ‍िल्‍म का पोस्टर डालकर फैंस को इसकी जानकारी दी है। अक्षय कुमार के साथ इस फ‍िल्‍म में कियारा आडवाणी नजर आएंगी। 

कियारा जल्द शाहिद कपूर संग कबीर सिंह में लीड रोल निभाने वाली हैं।फॉक्‍स स्‍टार स्‍टूडियो के बैनर तले लक्ष्‍मी बॉम्‍ब का निर्माण किया जाएगा। वहीं राघव लारेंस इस फ‍िल्‍म का निर्देशन करेंगे।फ‍िल्‍म के पोस्‍टर में एक धमाके जैसा साइन नजर आ रहा है जिसके बीच में अक्षय कुमार लड़कियों की तरह से आंखों में काजल लगाते नजर आ रहे हैं।

पोस्टर के बाद फैंस के मन में उनके रोल को लेकर कई सवाल उठने लगे हैं। आखिर वह आंखों में काजल क्‍यों लगा रहे हैं, इसके बारे में अभी खुलासा नहीं हुआ है।खबरों की मानें तो यह फ‍िल्‍म हॉरर कॉमेडी फ‍िल्‍म होगी। ऐसा भी कहा जा रहा है कि यह फ‍िल्‍म 2011 में आई तमिल फ‍िल्‍म मुन्‍नी 2 की हिंदी रीमेक है।

अक्षय और कियारा के अलावा इसमें तुषार कपूर, आर माधवन भी हो सकते है। अक्षय जल्द मिशन मंगल, हाउसफुल 4, गुड न्‍यूज और सूर्यवंशी में नजर आएंगे।

टॅग्स :अक्षय कुमार
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीBhooth Bangla Teaser: हॉरर के साथ फुल कॉमेडी, अक्षय कुमार का नया अवतार देख लोग हैरान

बॉलीवुड चुस्कीVIDEO: मुंबई में अक्षय कुमार की कार का हुआ एक्सीडेंट, दुर्घटना के वीडियो सामने आए

बॉलीवुड चुस्कीसालगिरह मुबारक हो, टीना, 25 साल की दीवानगी?, रजत जयंती, पहाड़ पर मस्ती कर रहे ट्विंकल खन्ना और अक्षय कुमार, वीडियो

बॉलीवुड चुस्की'पापा बड़े कर्जे में हैं': पोलिंग बूथ के बाहर अक्षय कुमार ने ज़रूरतमंद फैन को मदद का भरोसा दिलाया | VIDEO

भारतBMC Election 2026: 9 साल बाद बीएमसी चुनाव, सुबह-सुबह वोट डालने निकले स्टार, अक्षय कुमार, हेमा मालिनी,  सचिन तेंदुलकर, दिव्या दत्ता, जॉन अब्राहम, देखिए तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?