लाइव न्यूज़ :

सुशांत सिंह राजपूत के निधन से दुखी एक और फैन ने मानी जिंदगी से हार, फांसी लगाकर की आत्महत्या

By अमित कुमार | Updated: July 24, 2020 06:37 IST

सुशांत सिंह राजपूत के असामयिक निधन के बाद से हर कोई सदमे में है। एक महीने से ज्यादा का समय बीत जाने के बाद भी फैंस अपने पसंदीदा कलाकार को भुला नहीं पा रहे हैं।

Open in App
ठळक मुद्देछात्रा के पिता ने बताया कि उसकी बेटी राजपूत की प्रशंसक थी और वह उसकी फिल्में देखा करती थी।इससे पहले ओडिशा के कटक में 14 वर्षीय एक नाबालिग लड़की द्वारा कथित तौर पर आत्महत्या करने का मामला सामने आया था।मध्य प्रदेश के सागर जिले में एक 20 साल की युवती द्वारा आत्महत्या करने का मामला सामने आया था।

छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में 13 वर्षीय छात्रा ने फिल्म अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत से दुखी होकर फांसी लगाकर जान दे दी। दुर्ग जिले के पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जिले के भिलाई नगर थाना क्षेत्र के अंतर्गत सेक्टर सात में अपने निवास में 7वीं कक्षा की छात्रा ने आत्महत्या कर ली। छात्रा के कमरे से पत्र बरामद हुआ है, जिसमें उसने कहा है कि वह सुशांत की मौत से दुखी है और इसलिए यह कदम उठा रही है। 

छात्रा के पिता ने बताया कि उसकी बेटी राजपूत की प्रशंसक थी और वह उसकी फिल्में देखा करती थी। बुधवार शाम को जब लड़की के पिता, पत्नी और अन्य बच्चों के साथ कहीं गए थे तो इस दौरान उनकी बेटी टेलीविजन में सुशांत की फिल्म 'छिछोरे' देख रही थी और उसने उनके साथ जाने से मना कर दिया था। जब सभी वापस घर लौटे तो बेटी को पंखे से लटका पाया।

कटक में 14 वर्षीय लड़की ने किया था आत्महत्या

इससे पहले ओडिशा के कटक में 14 वर्षीय एक नाबालिग लड़की द्वारा कथित तौर पर आत्महत्या करने का मामला सामने आया था। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, मृतका की पहचान सरस्वती शिशु मंदिर की नौवीं कक्षा की छात्रा सौम्या श्रीराज के रूप में हुई थी। कथित तौर पर उसने अपने परिवार के सदस्यों की अनुपस्थिति में खुद को फांसी लगाई। यह घटना कटक के जोबरा इलाके में घटी। सुशांत सिंह की आत्महत्या के बाद लड़की बुरी तरह परेशान थी। 

मामले की जांच में जुटी पुलिस 

हालांकि, कटक के पुलिस उपायुक्त अखिलेश सिंह ने कहा कि पुलिस घटना के विभिन्न कोणों पर आगे की जांच करेगी। बता दें कि ये पहला मौका नहीं है जब सुशांत सिंह राजपूत की आत्महत्या मामले के बाद किसी फैन ने सुसाइड किया हो। हाल ही में मध्य प्रदेश के सागर जिले में एक 20 साल की युवती द्वारा आत्महत्या करने का मामला सामने आया था।

टॅग्स :सुशांत सिंह राजपूतबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!