लाइव न्यूज़ :

आतिफ असलम पर नाराज हुईं लता मंगेशकर, कहा- किससे पूछ कर गाया 'चलते-चलते'

By लोकमत समाचार हिंदी ब्यूरो | Updated: September 4, 2018 13:00 IST

बॉलीवुड में इन दिनों कई पुराने फेमस गानों को रिक्रीएट किया जा रहा है। हाल ही में 'सत्यमेव जयते' में दिलबर-दिलबर गाना सामने आया था। जो कि फिल्म 'सिर्फ-तुम' से लिया गया था।

Open in App

मुंबई, 4 सितम्बर: अपने दिलकश आवाज  के लिए फेमस आतिफ असलम ने हाल ही में फिल्म 'मितरों' का एक गाना गाया है। फिल्म 'पाकीजा' का 'चलते चलते यूं ही कोई' का रिमिक्स है। इस गाने को तनिष्क बागची ने लिखा है। अब इस गाने को लेकर लता मंगेशकर ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। 

उन्होंने कहा, 'मैं इस गाने को सुनना तक नहीं चाहती हूं। ये रिमिक्स का जो ट्रेंड चला है वो मुझे दुखी करता है । किसी का भी गाना उठा लेते हैं। इसमें क्रिएटिविटी कहां है। क्लासिकल गाने में हेर-फेर कर देना ठीक नहीं है। मैंने तो ये भी सुना है कि गाने के बोल तक बदल दिए जाते हैं।'

वो आगे कहती हैं, 'किसकी सहमति से ये सब करते हैं? किसी कवि और लेखक की ये अपनी रचना होती है। किसी को ये हक नहीं है कि उन महान कवियों और कंपोजर की कविताओं-धुनों को अपना बना ले।

 

वहीं बाबुल सुप्रियो ने भी इसे लेकर अपना बयान दिया है।  उन्होंने कहा, 'आज बॉलीवुड में कला खत्म होती जा रही है। मैं एक गायक के तौर पर आतिफ का सम्मान करता हूं । लेकिन मैं इस पर कुछ बोलने के बजाय 2 मिनट का मौन रखना चाहूंगा।' 

हाल ही में 'सत्यमेव जयते' में दिलबर-दिलबर गाना सामने आया था। जो कि फिल्म 'सिर्फ-तुम' से लिया गया था।  जिसे अल्का याग्निक ने अपनी आवाज दी थी। नए 'दिलबर-दिलबर' गाने के सामने आने के बाद जब अल्का याग्निक से इस गाने पर रिएक्शन मांगा गया तो उन्होंने कहा था 'वो लोग कोई नया गाना क्यों नहीं बना सकते जो आगे चलकर सुपरहिट हो । ऐसा गाना जो पहले ही हिट है उसे लेने की क्या जरूरत है।  उसमें हेर-फेर करके रिलीज करते हैं और फिर कहते हैं कि देखो ये कितना हिट हुआ है ।'

टॅग्स :लता मंगेशकरआतिफ असलम
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी के नौवीं कक्षा के बच्चे पढ़ेंगे, लता मंगेशकर के जीवन संघर्ष

बॉलीवुड चुस्कीदु:ख-दर्द को जिया और खुशियों को बांटा!

कारोबारAsha Bhosle net worth: संगीत ही नहीं, बिजनेस से भी कमाई?, जानिए आशा भोसले कितनी अमीर थीं?

बॉलीवुड चुस्कीAsha Bhosle death news: नहीं रहीं आशा भोसले?, पीएम मोदी, मधुर भंडारकर, रजत बेदी, राजनाथ सिंह, सीएम फणवनीस, नितिन गडकरी और पीयूष गोयल ने क्या कहा?

बॉलीवुड चुस्कीकौन थीं आशा भोसले, 12000 से अधिक गाने रिकॉर्ड?, ‘अभी ना जाओ छोड़कर’?

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीजिया रॉय की ग्लैमरस पेस्टल साड़ी फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल

बॉलीवुड चुस्कीअवनीत कौर की लेटेस्ट वेकेशन फोटोज वायरल, न्यूयॉर्क में बिताए शानदार पल

बॉलीवुड चुस्कीदलाई लामा का आशीर्वाद लेने पहुंचीं भूमि पेडनेकर, शेयर किया भावुक अनुभव

बॉलीवुड चुस्कीSheeva Rana Glamorous Photos: 'गंदी बात 3' एक्ट्रेस शीवा राणा की बोल्ड और ग्लैमरस तस्वीरें इंटरनेट पर वायरल

बॉलीवुड चुस्कीमदद कीजिए सीएम विजय?, 17 दिनों से बेहोश और वेंटिलेटर पर 47 वर्षीय पत्नी मालथी?, तमिल फिल्मों के लोकप्रिय हास्य अभिनेता मुथुकलाई ने तमिलनाडु के मुख्यमंत्री से लगाई गुहार