लाइव न्यूज़ :

रक्षाबंधन पर लता मंगेशकर ने पीएम नरेंद्र मोदी को भेजा खास संदेश, कहा- आप राखी के दिन हमसे वादा कीजिए कि...

By अमित कुमार | Updated: August 3, 2020 12:23 IST

राखी के मौके पर लता मंगेशकर ने देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से कुछ वादा निभाने के लिए कहा है। जिसके बाद नरेंद्र मोदी ने उन्हें विश्वास दिलाया कि वो ऐसा ही करेंगे।

Open in App
ठळक मुद्देरक्षाबंधन के शुभ अवसर पर लता मंगेशकर ने एक वीडियो शेयर किया है। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लता दीदी के इस ट्वीट का तुरंत जवाब दिया।इस वीडियो में लता मंगेशकर ने पीएम नरेंद्र मोदी की जमकर तारीफ भी की है।

दिग्गज गायिका लता मंगेशकर सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। रक्षाबंधन के शुभ अवसर पर भी लता मंगेशकर ने एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में उन्होंने उस कारण का जिक्र किया है, जिस वजह से वो इस साल पीएम मोदी को राखी नहीं भेज पाईं। इसके साथ ही उन्होंने इस वीडियो में पीएम नरेंद्र मोदी की जमकर तारीफ भी की है। 

वीडियो शेयर करते हुए लता मंगेशकर ने कहा- आज राखी के शुभ अवसर पर मैं आपको प्रणाम करती हूं। राखी तो मैं आपको भेज नहीं सकी उसकी वजह सारी दुनिया जानती है। आपने नरेंद्र भाई मोदी अपने देश के लिए इतना काम किया है और इतनी अच्छी बातें की है कि देशवासी कभी भूल नहीं सकेंगे। आज भारत की लाखों करोड़ों औरतें आपकी तरफ राखी के लिए उनके हाथ आगे हैं। लेकिन राखी बांधना मुश्किल है। पर आप समझ सकते हैं। लेकिन अगर हो सके तो आप राखी के दिन हमसे वादा कीजिए कि आप भारत को और ऊंचा ले जाएंगे। नमस्कार...

पीएम मोदी ने दिया लता मंगेशकर को जवाब

देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लता दीदी के इस ट्वीट का तुरंत जवाब दिया। उन्होंने लिखा- लता दीदी, रक्षा बंधन के इस शुभ अवसर पर आपका यह भावपूर्ण संदेश असीम प्रेरणा और ऊर्जा देने वाला है। करोड़ों माताओं-बहनों के आशीर्वाद से हमारा देश नित नई ऊंचाइयों को छूएगा, नई-नई सफलताएं प्राप्त करेगा। आप स्वस्थ रहें और दीर्घायु हों, ईश्वर से मेरी यही प्रार्थना है।

बेहद अच्छे है लता मंगेशकर और नरेंद्र मोदी के रिश्ते

पिछले साल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रेडियो शो 'मन की बात' में लता मंगेशकर के बारे में बात करते हुए कहा था कि उन्होंने लता मंगेशकर को फोन कर जन्मदिन की बधाई थी। इतना ही नहीं इस कार्यक्रम के दौरान पीएम मोदी ने लता संग हुई अपनी बातचीत को भी फैंस के बीच शेयर किया था। मोदी ने तब लता मंगेशकर से कहा था कि वे जल्द उनसे मिलने उनके घर आएंगे। 

टॅग्स :नरेंद्र मोदीलता मंगेशकररक्षाबन्धनबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वचॉकलेट का तोहफा..., जब पीएम मोदी ने मेलोनी को दिया 'मेलोडी' गिफ्ट; वीडियो देख इंटरनेट पर फैन्स ने मचाया गदर

भारतPM मोदी और मेलोनी की वायरल सेल्फी से फिर चर्चा में आया रोम का कोलोसियम

भारतडिप्लोमेसी, डिनर और कोलोसियम की सैर; पीएम मोदी और जॉर्जिया मेलोनी की यादगार मुलाकात, देखें इटली दौरे की खास झलकियाँ

विश्वसवाल पूछने के अवसर और तरीके को लेकर गंभीर सवाल

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीएक्ट्रेस रोशनी वालिया की इन तस्वीरों पर अटक जाएंगी नजरें

बॉलीवुड चुस्कीRed Saree Look में Shruti Haasan ने लूटी महफिल, Photos वायरल

बॉलीवुड चुस्कीMashooka Song में शाहिद-कृति का ग्लैमरस अंदाज, रिलीज होते ही छाया इंटरनेट पर, देखें तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्कीCocktail 2 का नया गाना 'माशूका' रिलीज, Shahid-Kriti की केमिस्ट्री ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीलेदर जैकेट और ब्रालेट लुक में अलाया एफ ने इंटरनेट पर धमाल मचाया