लाइव न्यूज़ :

रानू मंडल पर आया लता मंगेशकर का पहला रिएक्शन, कहा "ऑरिजिनल रहो, कॉपी करने से बस अटेंशन मिलती है लंबे समय तक सफलता नहीं."

By प्रतीक्षा कुकरेती | Updated: September 4, 2019 15:39 IST

रानू मंडल के लिए पहली बार लता मंगेशकर का रिएक्शन आया है. लता मंगेशकर ने सोशल मीडिया स्टार रानू मंडल को नसीहत दी है

Open in App

पश्चिम बंगाल के रानाघाट रेलवे स्टेशन पर सुरों की मलिका लता मंगेशकर का गाना 'एक प्यार का नगमा' गा कर रातों रात स्टार बन चुकी रानू मंडल सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं . म्यूजिक डायरेक्टर हिमेश रेशमिया अपनी आने वाली फिल्म Happy Hardy and Heer के  3 गाने रानू मंडल से रिकॉर्ड करा चुके हैं. 

इसी बीच रानू मंडल के लिए पहली बार लता मंगेशकर का रिएक्शन आया है. लता मंगेशकर ने सोशल मीडिया स्टार रानू मंडल को नसीहत दी है. 

आईएएनएस को दिए इंटरव्यू में लता मंगेशकर ने रानू मंडल के बारे में बात करते हुए कहा- "अगर मेरे नाम और काम से किसी का भला होता है तो मैं अपने आप को खुशकिस्मत समझती हूं. लेकिन मेरे मुताबिक नकल करने से आपको लंबे वक्त तक सफलता नहीं मिल सकती है."

टीवी पर म्यूजिक शो आने वाले कंटेस्टेंट्स लिए  लता मंगेशकर ने आगे कहा - "  कई बच्चे मेरे गाने बहुत ही खूबसूरती से गाते हैं लेकिन कितनों को उनकी पहली सफलता के बाद याद रखा गया होगा. मैं सिर्फ सुनिधि चौहान और श्रेया घोषाल को जानती हूं. 

आकांक्षी गायकों को लता जी ने सलाह लेते हुए कहा- "ऑरिजिनल रहो.  सभी सिंगर्स के एवरग्रीन गाने गाओं लेकिन कुछ समय बाद गायक को अपना गाना ढूंढना चाहिए। लता जी ने अपनी बहन आशा भोंसले का उदाहरण देते हुए कहा-  अगर आशा अपने स्टाइल में गाने की जिद नहीं करती तो वह मेरी परछाई बनकर रह जाती है. वह इस बात का सबसे बड़ा उदाहरण है कि व्यक्ति की प्रतिभा उसे कितनी दूर तक ले जा सकती है. 'किशोर दा, मोहम्मद रफी, आशा भोंसले और मुकेश के गाने गाकर आकांक्षी गायकों को कुछ समय के लिए अटेंशन मिलती है लेकिन यह ज्यादा समय तक नहीं रहता है." 

टॅग्स :रानू मंडललता मंगेशकरहिमेश रेशमिया
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी के नौवीं कक्षा के बच्चे पढ़ेंगे, लता मंगेशकर के जीवन संघर्ष

बॉलीवुड चुस्कीदु:ख-दर्द को जिया और खुशियों को बांटा!

कारोबारAsha Bhosle net worth: संगीत ही नहीं, बिजनेस से भी कमाई?, जानिए आशा भोसले कितनी अमीर थीं?

बॉलीवुड चुस्कीAsha Bhosle death news: नहीं रहीं आशा भोसले?, पीएम मोदी, मधुर भंडारकर, रजत बेदी, राजनाथ सिंह, सीएम फणवनीस, नितिन गडकरी और पीयूष गोयल ने क्या कहा?

बॉलीवुड चुस्कीकौन थीं आशा भोसले, 12000 से अधिक गाने रिकॉर्ड?, ‘अभी ना जाओ छोड़कर’?

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीमुंबई में सलमान खान के गैलेक्सी अपार्टमेंट में 5 फुट लंबा सांप?, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीजिया रॉय की ग्लैमरस पेस्टल साड़ी फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल

बॉलीवुड चुस्कीअवनीत कौर की लेटेस्ट वेकेशन फोटोज वायरल, न्यूयॉर्क में बिताए शानदार पल

बॉलीवुड चुस्कीदलाई लामा का आशीर्वाद लेने पहुंचीं भूमि पेडनेकर, शेयर किया भावुक अनुभव

बॉलीवुड चुस्कीSheeva Rana Glamorous Photos: 'गंदी बात 3' एक्ट्रेस शीवा राणा की बोल्ड और ग्लैमरस तस्वीरें इंटरनेट पर वायरल