लाइव न्यूज़ :

लता मंगेशकर की सेहत में हो रहा सुधार, इलाज कर रहे डॉक्टर ने कहा- अफवाहें ना फैलाएं, प्रार्थना करें

By अनिल शर्मा | Updated: January 24, 2022 09:52 IST

लता मंगेशकर के परिवार की करीबी दोस्त अनुषा श्रीनिवासन अय्यर ने एक बयान में कहा कि लता दीदी में पहले की तुलना में सुधार नजर आ रहा है और डॉ. प्रतित की अगुवाई में डॉक्टरों की शानदार टीम की निगरानी में आईसीयू में उनका उपचार चल रहा है।

Open in App
ठळक मुद्देडॉक्टर प्रतित ने कहा कि अफवाह न फैलाएं। उनका इलाज काम कर रहा है परिवार की करीबी दोस्त अनुषा श्रीनिवासन अय्यर ने कहा, लता दीदी में पहले की तुलना में सुधार नजर आ रहा है

मुंबईः महान गायिका लता मंगेशकर अभी आईसीयू में ही हैं लेकिन उनके स्वास्थ्य में सुधार आ रहा है। उनका उपचार कर रहे डॉक्टरों ने यह जानकारी दी। मंगेशकर (92) को कोरोना वायरस संक्रमण हो गया था और उन्हें हल्के संक्रमण के साथ आठ जनवरी दक्षिण मुम्बई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। ब्रीच कैंडी अस्पताल की एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. प्रतित समदानी ने  कहा, ‘‘उनकी स्थिति में सुधार नजर आ रहा है। वह आईसीयू में हैं। यह कहना मुश्किल है कि वह कितने दिन अस्पताल में रहेंगी।’’

डॉक्टर प्रतित ने कहा कि अफवाह न फैलाएं। उनका इलाज काम कर रहा है और सब ठीक रहा तो वह जल्द घर लौट आएंगी। अटकलों से बचें और लता दीदी के अच्छे स्वास्थ्य के लिए प्रार्थना करें।" इस संदेश को केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने भी साझा किया। उधर, अफवाहें फैलने के बाद अभिनेत्री किरण खेर ने भी लता मंगेशकर के जल्द स्वास्थ होने की प्रार्थना की। उन्होंने ट्वीट किया, मैं भारत रत्न लता मंगेशकर जी के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करती हूँ।

वहीं परिवार की करीबी दोस्त अनुषा श्रीनिवासन अय्यर ने एक बयान में कहा , ‘‘लता दीदी में पहले की तुलना में सुधार नजर आ रहा है और डॉ. प्रतित की अगुवाई में डॉक्टरों की शानदार टीम की निगरानी में आईसीयू में उनका उपचार चल रहा है। हम आशाभरी निगाहों से देख रहे हैं तथा उनके शीघ्र स्वस्थ होकर घर वापसी की प्रार्थना कर रहे हैं।’’ शुक्रवार को सोशल मीडिया पर यह अफवाह फैलने लगी थी कि मंगेशकर का स्वास्थ्य बिगड़ गया है।

अय्यर ने अफवाहों का खंडन करते हुए कहा, ‘‘ दिल से अनुरोध है। किसी गलत खबर को हवा न दें ....परिवार एवं डॉक्टरों को निजता की जरूरत है। हम ईश्वर से दीदी के शीघ्र स्वस्थ होकर घर वापस आने की प्रार्थना करें।’’ सात दशक के अपने करियर में लता मंगेशकर ने ‘अजीब दास्तां है ये’’, ‘‘प्यार किया तो डरना क्या’’, ‘‘ नीला आसमां सो गया’’ और ‘‘तेरे लिये’’ जैसे कई मधुर गाने गाये हैं। उन्हें पद्म भूषण, पद्म विभूषण, दादा साहब फाल्के पुरस्कार एवं कई राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार मिल चुके हैं। उन्हें देश के सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘भारत रत्न’ से भी नवाजा गया है।

टॅग्स :लता मंगेशकरमुंबईहिन्दी सिनेमा समाचारबॉलीवुड सिंगर
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

क्रिकेटकौन थे अनिल गुरव?, दोस्तों के बीच ‘मुंबई के विवियन रिचर्ड्स’ के नाम से थे मशहूर

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल