लाइव न्यूज़ :

जिंदगी के आखिरी दिनों में श्रीदेवी ने जाहिर की थी ये चाहत, जो अधूरी रह गई

By खबरीलाल जनार्दन | Updated: February 25, 2018 07:09 IST

पढ़िए, श्रीदेवी की वो 7 बातें, जो उन्होंने जिंदगी के आखिरी दिनों में कहीं।

Open in App

नई दिल्ली, 25 जनवरीः हिन्दी फिल्म जगत की पहली सुपरस्टार अभिनेत्री श्रीदेवी अब हमारे बीच नहीं हैं। 54 वर्षीय श्रीदेवी की दुबई में शनिवार रात हार्ट अटैक से निधन हुआ। इससे उनके चाहने वालों को झटका लगा है। पूरे देश में उनके निधन से शोक है। अपने आखिरी दिनों में श्रीदेवी फिल्म जगत से जुड़ी रहीं। वे इन दिनों अपनी बड़ी बेटी जाह्नवी कपूर की डेब्यू फिल्म धनक को लेकर उत्साहित थीं। फरवरी महीने में उन्होंने कुल सात ट्वीट किए हैं। इनमें वे अपने चाहने वालों, अपने पति और अपने काम के बारे में जिक्र कर रही हैं। और साथ में उन्होंने अपनी एक इच्छा भी जाहिर की थी। 

श्रीदेवी ने अपना आखिरी ट्वीट बीती 23 फरवरी को किया। उन्होंने तमिल फिल्म काथंडी के ट्रेलर को ट्वीट करते हुए टीम को बधाई दी थी।

इससे पहले 14 फरवरी को उन्होंने दो ट्वीट किए। पहले तो उन्होंने महाशिवरात्रि के लिए लोगों को शुभकामनाएं दीं। इसके बाद उन्होंने लोगों को प्यार के दिन वेलेटाइन डे की भी शुभकामनाएं दीं।

इसे भी पढ़ेंः दुखदः अभिनेत्री श्रीदेवी का दिल का दौरा पड़ने से निधन

इससे पहले बीती चार फरवरी को वे अभिषेक बच्चन को जन्मदिन की बधाई देना नहीं भूलीं।

इसे भी पढ़ेंः श्रीदेवी के निधन से बॉलीवुड में दौड़ी शोक की लहर- बिग बी से लेकर प्रियंका तक ने कुछ यूं दी अभिनेत्री को श्रद्धांजलि

इससे पहले दो फरवरी को श्रीदेवी ने सिक्कम के मंत्री को अपने पति की शानदार आवाभगत के लिए धन्यवाद किया।

अपने पति के साथ सिक्कम जाना चाहती थीं श्रीदेवी, खुद ट्वीट कर के जताई थी इच्छा

सिक्कम सरकार ने बोनी कपूर को फिल्म जगत में उनके योगदान के लिए सम्मानित किया था। इससे श्रीदेवी बेहद उत्साहित थीं। उन्होंने बीती एक फरवरी को इसके बारे में ट्वीट करते हुए कहा कि वह अपने पति के सा‌थ सिक्कम जाना चाहेंगी। अगली बार वह जरूर ऐसा करेंगी। उन्हें यह जगह बहुत पसंद आती हैं।

श्रीदेवी का साल 2018 के फरवरी माह में निधन हुआ। इस माह में उन्होंने यही सात ट्वीट किए।

टॅग्स :श्रीदेवी
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीदुखदः अभिनेत्री श्रीदेवी का दिल का दौरा पड़ने से निधन

बॉलीवुड चुस्कीश्रीदेवी के निधन से बॉलीवुड में दौड़ी शोक की लहर- बिग बी से लेकर प्रियंका तक ने कुछ यूं दी अभिनेत्री को श्रद्धांजलि

बॉलीवुड चुस्कीकविता कृष्णमूर्ति: वो गायिका जिसने श्रीदेवी से लेकर ऐश्वर्या राय तक को अपनी आवाज दी

बॉलीवुड चुस्की54 साल की उम्र में श्रीदेवी ने क्या सच में कराई लिप सर्जरी?

बॉलीवुड चुस्की63rd Jio Filmfare Awards: सीक्रेट सुपरस्टार से होगी MOM श्रीदेवी की टक्कर, देखें लिस्ट

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीDhurandhar Part 2 release date out: रणवीर सिंह की फिल्म यश की 'टॉक्सिक' और 'धमाल 4' से करेगी क्लैश

बॉलीवुड चुस्कीDhurandhar: फिल्म में दानिश पंडोर निभा रहे हैं उज़ैर बलूच का किरदार, कराची का खूंखार गैंगस्टर जो कटे हुए सिरों से खेलता था फुटबॉल, देखें उसकी हैवानियत

बॉलीवुड चुस्कीगूगल पर सबसे ज्यादा सर्च की गई फिल्में 2025, जिन्होंने सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए, देखें पूरी लिस्ट

बॉलीवुड चुस्कीबहन कृतिका की हल्दी सेरेमनी में कार्तिक आर्यन का डांस, देखें तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्कीWATCH: कार्तिक आर्यन ने बहन की हल्दी की रस्म में किया सलमान खान का चर्चित टॉवल डांस, भोजपुरी सॉन्ग में भी हिलाई कमरिया