लाइव न्यूज़ :

लालू के बड़े बेटे तेजप्रताप यादव का 'रुद्रा' से बॉलीवुड में एंट्री, डेब्यू फिल्म में मिला हीरो का किरदार

By लोकमत समाचार हिंदी ब्यूरो | Updated: June 27, 2018 15:57 IST

तेज प्रताप के इस नये अंदाज से एक बार फिर सभी का ध्यान अपनी ओर आकर्षित करने में सफल हुए हैं।

Open in App

पटना, 27 जून (रिपोर्ट- एसपी सिन्हा): राष्ट्रीय जनता दल प्रमुख लालू प्रसाद यादव के बडे बेटे व सूबे के पूर्व स्वास्थ्य मंत्री तेजप्रताप यादव राजनीति के बाद अब फिल्मों में भी हाथ आजमाने जा रहे हैं। राजनीति के साथ-साथ सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहने वाले तेजप्रताप यादव ने ट्विटर हैंडल से एक फिल्‍म का पोस्‍टर शेयर किया है। अपने अलग-अलग अंदाज से सभी का ध्यान आकर्षित करनेवाले तेजप्रताप इस बार फिर एक नये अंदाज में अपनी प्रस्तुति दी है। 

तेज प्रताप के इस नये अंदाज से एक बार फिर सभी का ध्यान अपनी ओर आकर्षित करने में सफल हुए हैं। दरअसल, तेज प्रताप यादव ने ट्विटर पर अपनी आनेवाली फिल्म का पोस्टर शेयर किया है। पोस्ट के जरिये उन्होंने बताया है कि 'रूद्रा द अवतार' नाम की हिंदी फिल्म में काम कर रहे हैं। उनकी यह फिल्म जल्द ही आनेवाली है। तेजप्रताप यादव ने हाल के दिनों में काफी चर्चा में रहे थें। उन्होंने ट्वीट कर राजनीति छोड़ कर वृंदावन जाने की इच्छा जताई थी।

लालू परिवार को दीमक की तरह खा रहे हैं RJD के ये नेता, तेजप्रताप के पूर्व सचिव ने बताई हकीकत

साथ ही उन्होंने पार्टी से अपनी नाराजगी भी जताई थी। उसके बाद से बिहार की सियासत में काफी सरगर्मी बढ गई थी। मामले को बढता देख कर तेजस्वी यादव ने पूरे मामले को संभालने की कोशिश की थी। फिलहाल पूर्व स्वास्थ्य मंत्री तेज प्रताप यादव अपने पिता लालू प्रसाद यादव के इलाज के लिए मुंबई में हैं। उनके साथ उनकी बडी बहन और राज्यसभा सदस्य मीसा भारती भी हैं। लालू के बड़े बेटे अपनी धार्मिक प्रवृति के लिये भी जाने जाते हैं। मंत्री रहते हुए उन्‍होंने एक भोजपुरी फिल्‍म में भी किरदार निभाया था। इसके पहले वो कभी हॉर्स राइडिंग तो कभी कृष्‍ण भक्ति में बांसुरी बजाते भी नजर आए हैं। तेजप्रताप की हाल ही में शादी हुई है। तेजप्रताप का ये फिल्मी पोस्टर सोशल मीडिया में बडी तेजी से वायरल हो रहा है।

टॅग्स :तेज प्रताप यादवलालू प्रसाद यादव
Open in App

संबंधित खबरें

भारतनिशांत कुमार ने कसा लालू-राबड़ी सरकार पर तंज, कहा- 2005 से पहले बिहार में कितने दंगे और हिंसा हुआ करते थे

भारतआखिर क्यों जनता से कट रहे लालू यादव?, होली दंगल बंद और अब रमजान में नहीं इफ्तार दावत?, राजद ने 20 साल पुरानी परंपरा तोड़ दी?

भारतआखिर क्यों विधायक फैसल रहमान पर कार्रवाई नहीं कर रहे तेजस्वी यादव?, 25 विधायक से होंगे 24?, मुख्य विपक्षी दल का दर्जा और नेता प्रतिपक्ष की कुर्सी?

भारतविधानसभा चुनाव हारे तो यूरोप निकले और राज्यसभा में पराजय होने पर कोलकाता पहुंचे?, शिवानंद तिवारी ने तेजस्वी यादव से कहा-पराजय से ज़्यादा बुरा मैदान छोड़ना?

भारतराज्यसभा चुनाव में हार, तेजस्वी ने फैजल पर एक्शन लिया तो नेता प्रतिपक्ष पद खतरे में?, कांग्रेस विधायक कुशवाहा ने कहा-दीपक यादव या मुकेश सहनी से बेहतर उम्मीदवार कौन?

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?