लाइव न्यूज़ :

सुष्मिता सेन और ललित मोदी के बातचीत का 9 साल पुराना ट्वीट हुआ वायरल, लोगों ने यूं किया रिएक्ट

By अनिल शर्मा | Updated: July 15, 2022 12:20 IST

गुरुवार ललित मोदी ने अपने पहले ट्वीट में सुष्मिता का पुराना अकाउंट @sushmitasen47 टैग किया। इसी नाम का सुष्मिता का इंस्टा अकाउंट भी है। 

Open in App
ठळक मुद्देललित मोदी ने गुरुवार सुष्मिता सेन को डेट करने की जानकारी दीललित मोदी के इस ऐलान के बाद ट्विटर पर उनके रिश्ते को लेकर तरह-तरह के मीम्म शेयर किए जा रहे हैंइस बीच ललित मोदी ने अपना इंस्टा प्रोफाइल तस्वीर भी बदल दी है

Sushmita Sen-Lalit Modi love story: आईपीएल के पूर्व अध्यक्ष ललित मोदी ने गुरुवार शाम ऐलान किया कि वह अभिनेत्री सुष्मिता सेन को डेट कर रहे हैं। सुष्मिता के साथ की कई तस्वीरें साझा करते हुए ललित मोदी ने उन्हें बेटरहाफ से संबोधित किया जिससे लोगों को लगा कि दोनों ने शादी कर ली है लेकिन थोड़ी ही देर में ललित मोदी ने सफाई देते हुए कहा कि वे अभी डेट कर रहे। शादी भी करेंगे।

ललित मोदी के इस घोषणा के बाद ही इंटरनेट पर भूचाल सा आ गया। लोग उनकी और सुष्मिता की पुरानी तस्वीरें को मौजूदा रिश्ते से जोड़ते हुए कई मीम्म शेयर करने लगे। इसी बीच ललित मोदी का सुष्मिता के लिए किया 9 साल पुराना ट्वीट भी वायरल होने लगा। इस ट्वीट में ललित मोदी सुष्मिता से उनके एसएमएस का जवाब देने के लिए कह रहे हैं।

 यह 9 साल पुराना ट्वीट है जिसमें ललित और सुष्मिता वादों और प्रतिबद्धताओं के बारे में बात कर रहे हैं। ट्वीट के जवाब में ललित ने सुष्मिता से उनके एसएमएस का जवाब देने को कहा है। यह ट्वीट 2013 का है। सुष्मिता सेन ने इस ट्वीट पर जवाब भी दिया है। देखिए बातचीत का ये ट्वीटः

ललित मोदी के इस पुराने ट्वीट पर लोग खूब मीम्स और टिप्पणियां पोस्ट कर रहे हैं। देखें कुछ कमेंट्सः

 

गौरतलब है कि गुरुवार ललित मोदी ने अपने पहले ट्वीट में सुष्मिता का पुराना अकाउंट @sushmitasen47 टैग किया। इसी नाम का सुष्मिता का इंस्टा अकाउंट भी है। सुष्मिता का ट्विटर अकाउंट @thesushmitasen है। सुष्मिता के साथ अपने रिलेशनशिप की घोषणा के बाद ललित मोदी ने अपनी प्रोफाइल फोटो भी बदल ली है। इस फोटो में सुष्मिता सेन उनके साथ हैं। ललित मोदी ने इंस्टा बायो में लिखा- फाइनली नए जीवन की शुरुआत, पार्टनर इन क्राइम, 'माई लव' सुष्मिता सेन के साथ। मोदी ने इसके साथ ही सुष्मिता के इंस्टा अकाउंट को भी टैग किया।

टॅग्स :सुष्मिता सेनललित मोदी
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट1.63 बिलियन डॉलर?, राजस्थान रॉयल्स मालिकाना हक पर क्या बोले सौरव गांगुली?, वीडियो

भारतविदेश मंत्रालय ने ललित मोदी-माल्या वायरल वीडियो पर चुप्पी तोड़ी, प्रत्यर्पण प्रयासों को दोहराया

क्राइम अलर्टभगोड़े कारोबारी ललित मोदी के भाई समीर मोदी को दिल्ली पुलिस ने बलात्कार के मामले में किया अरेस्ट

भारतVIDEO: लंदन में एक साथ दिखे विजय माल्या और ललित मोदी, ग्रैंड पार्टी में गाना गाते हुए वीडियो वायरल

भारतMehul Choksi: 13000 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी?, बेल्जियम में गिरफ्तार मेहुल चोकसी पर शिकंजा कसने की तैयारी, पंकज चौधरी बोले-भगोड़ों और भ्रष्टाचारी को बर्दाश्त नहीं करेंगे

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?