लाइव न्यूज़ :

लाल सिंह चड्ढा अभिनेत्री करीना कपूर ने पहनी 50 हजार की टी-शर्ट, लोगों ने कर दिया ट्रोल

By अनिल शर्मा | Updated: September 13, 2021 10:06 IST

करीना कपूर अपनी टी-शर्ट को लेकर सोशल मीडिया पर ट्रोल हो रही हैं। एक यूजर ने लिखा- हमारे यहां 300 में मिल रहा है, बेबो को लूट लिया गया है। इसके साथ एक ने लिखा- खराब फिल्में बनाएं, खराब फिल्में देखने वाले दर्शकों से पैसे कमाएं और फिर खराब टी-शर्ट खरीद लें। एक दूसरे यूजर ने लिखा कि इन रुपयों से कुछ गरीब बच्चों का पेट भरा जा सकता है।

Open in App
ठळक मुद्देकरीना कपूर लंबे समय से मैटरनिटी ब्रेक पर थींप्रेग्नेंसी के दौरान भी वह फिल्म की शूटिंग कर रही थीं।बेटे के जन्म के बाद एक बार फिर वह लाल सिंह चड्ढा के सेट पर दिखाई दीं

मुंबईः बॉलीवुड अभिनेत्री करीना कपूर खान इन दिनों अपनी आगामी फिल्म लाल सिंह चड्ढा को लेकर चर्चा में बनी हुई हैं। फिल्म में अपने बचे बाकी के हिस्से की शूटिंग करने काम पर लौट आई हैं। जिसकी तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। पैपराजी विरल भयानी ने अपने इंस्टाग्राम पर करीना कपूर की लाल सिंह चड्ढा के सेट से एक तस्वीर फैंस के बीच साझा की है जिसमें करीना कपूर ब्लैक जींस के साथ कैजुअल टी-शर्ट पहनी नजर आ रही हैं।

बताया जा रहा है कि तस्वीर में करीना कपूर ने जो टी-शर्ट पहनी हुई हैं, उसकी कीमत 50 हजार रुपए हैं। 50 हजार की टी-शर्ट पहने देख फैंस का दिमाग चकरा सा गया है और उनकी टी-शर्ट को लेकर तरह-तरह की बातें कर रहे हैं। कोई इतनी कीमत में 500 टी-शर्ट खरीदने की बात कह रहा है तो कोई टी-शर्ट की कीमत 200 से ज्यादा नहीं बता रहा है।

इसके साथ ही इतनी महंगी टी-शर्ट को लेकर करीना कपूर को ट्रोल किया जा रहा है। एक यूजर ने लिखा, रुक जाओ अभी लिंकिंग रोड में कुछ दिनों में 200 रुपए में मिलेगा। एक ने लिखा- इतने में तो मैं 500 टी-शर्ट खरीद लूं। एक अन्य ने लिखा- सरोजनी नगर में 350 में रुपए में मिल रहा है दोस्तों। गजब खराब व्यवस्था है।

एक यूजर ने लिखा- हमारे यहां 300 में मिल रहा है, बेबो को लूट लिया गया है। इसके साथ एक ने लिखा- खराब फिल्में बनाएं, खराब फिल्में देखने वाले दर्शकों से पैसे कमाएं और फिर खराब टी-शर्ट खरीद लें। एक दूसरे यूजर ने लिखा कि इन रुपयों से कुछ गरीब बच्चों का पेट भरा जा सकता है।

गौरतलब है कि करीना कपूर लंबे समय से मैटरनिटी ब्रेक पर थीं। प्रेग्नेंसी के दौरान भी वह फिल्म की शूटिंग कर रही थीं। सेट पर उनका काफी ख्याल रखा जा रहा था। लाल सिंह चड्ढा हॉलीवुड की ब्लाकबस्टर फिल्म द फॉरेस्ट गंप का ऑफिशियल रीमेक है। रिपोर्ट के मुताबिक फिल्म की इस साल के अंत तक रिलीज होने की संभावना है।

टॅग्स :करीना कपूरआमिर खानबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!