लाइव न्यूज़ :

कुशल पंजाबी ने मरने से पहले लिखा डेढ़ पन्नों का सुसाइड नोट, बेटे नाम की संपत्ति, लेकिन पत्नी को...

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: December 27, 2019 14:01 IST

टीवी एक्टर कुशल पंजाबी का 37 साल की उम्र में निधन हो गया है। एक्टर कुशल ने सुसाइड किया है।

Open in App
ठळक मुद्देकुशल पंजाबी का शव उनके अपार्टमेंट में पड़ा मिला। कुशल पंजाबी के शव के पास पुलिस के डेढ़ पन्ने का सुसाइड नोट मिला है।कुशल पंजाबी इश्क में मरजावां और लव मैरिज जैसे सीरियल में अहम रोल किया था।

छोटे पर्दे से लेकर बड़े पर्दे तक में अपनी एक्टिंग की छाप छोड़ चुके  एक्टर कुशल पंजाबी का आज निधन हो गया है। एक्टर मात्र 37 साल का था। एक्टर ने अपने घर में सुसाइड कर ली। पुलिस ने आत्महत्या की जाने की पुष्टि की है, लेकिन ये आत्महत्या किन कारणों से की इसका पता अभी नहीं लग पाया है।

एक्टर ने पंखे से लटक कर खुशकुशी की है। एक्टर को भाभा अस्पताल ले जाया गया था, जहां उनको मृत घोषित कर दिया गया था। इस संबंध में कुशल ने डेढ़ पन्नों के नोट को लिखा है। 

बीबीसी हिन्दी की खबर के अनुसार एक्टर ने लिखा है कि मेरी संपत्ति का 50 फीसदी हिस्सा मेरे माता पिता और बहन को बराबर बांट दिया जाए और बचे हुए हिस्से को तीन साल के बेटे को दे दिया जाए। एक्टर ने अपनी पत्नी के नाम कुछ भी नहीं छोड़ा है। जिससे कई तरह के सवाल भी खड़े हो गए हैं।सुसाइड से पहले कुशल पंजाबी ने सोशल मीडिया पर शेयर की थी ये तस्वीरें, आपको कर देंगी इमोशनल

करणवीर बोहरा ने शेयर की शॉकिंग न्यूज

कुशल के निधन की खबर एक्टर करणवीर बोरा ने दी है। करण और कुशल काफी अच्छे दोस्त थे। करण ने इंस्टाग्राम पर एक इमोशन पोस्ट शेयर किया है।

एक्टर ने लिखा है कि तुम्हारे निधन की खबर ने मुझे चौंका दिया है। अभी भी मैं इस बात को नहीं मान पा रहा हूं। मुझे पता है तुम जहां भी होंगे खुश होंगे। जिस तरह से तुमने अपनी जिंदगी को जिया उससे मुझे कई तरह से प्रेरित किया, लेकिन मुझे क्या पता था। 

'इश्क में मरजावां' सीरियल में किया था काम 

कुशल ने टीवी करियर की शुरुआत 1995 में आए 'अ माउथ फुल ऑफ स्काय' से की थी। इसके बाद वे 'इश्क में मरजावां', 'लव मैरिज', 'कसम से', 'गुटरगूं' ,'देखो मगर प्यार से', 'डॉन' सहित अन्य सीरियल्स में नजर आए। कुशल कई बॉलीवुड फिल्मों का हिस्सा रह चुके हैं। उन्होंने 'लक्ष्य', 'सलाम-ए-इश्क', 'हमको इश्क ने मारा' में काम किया।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?