लाइव न्यूज़ :

Lootcase Movie Trailer: पैसों से भरे सूटकेस को पाने के पीछे मची अफरा-तफरी, कुणाल खेमू की 'लूटकेस' का मजेदार ट्रेलर रिलीज

By अमित कुमार | Updated: July 16, 2020 14:47 IST

Lootcase Movie Trailer: मलंग में एक विलेन पुलिस वाले का किरदार निभाने के बाद कुणाल खेमू एक बार फिर कॉमेडी करते नजर आएंगे। कुणाल खेमू की 'लूटकेस' का ट्रेलर आज रिलीज कर दिया गया है।

Open in App
ठळक मुद्देकुणाल खेमू एक नए अवतार में यहां लोगों को हंसाने की कोशिश कर रहे हैं।31 जुलाई को फिल्म को डिज्नी हॉट स्टार पर रिलीज किया जाएगा। इस फिल्म के साथ ही विद्या बालन की फिल्म 'शकुंतला देवी' भी रिलीज होने जा रही है।

पैसों से भरा एक बैग और उसे पाने की चाह में पीछे पड़े लोगों का बड़ा समूह। इस तरह की कहानियों पर आधारित बॉलीवुड में पहले भी कई फिल्में आ चुकी हैं। धमाल इस कड़ी की सबसे कमायाब फिल्म रही। इसके बाद बॉम्बे टू गोवा सहित कुछ और फिल्मों ने बाक्स ऑफिस पर दस्तक दी। लेकिन वह कुछ खास असर नहीं छोड़ पाए। 

इसी जोनर की एक और फिल्म का ट्रेलर आज रिलीज कर दिया गया है। हम बात कर रहे हैं  कुणाल खेमू की फिल्म 'लूटकेस' की। 'लूटकेस' का ट्रेलर रिलीज हो गया है।  कुणाल खेमू ने अपने ट्विटर अकाउंट पर फिल्म के ट्रेलर को शेयर किया है। ट्रेलर से अंदाजा लगाना मुश्किल नहीं है कि यह फिल्म एक कॉमेडी ड्रामा कहानी पर आधारित होगी। 

कैसा है फिल्म का ट्रेलर

डेल्ही-वेली में विलेन का रोल निभाने वाले विजय राज एक बार फिर कुछ उसी अंदाज में दिखाई दे रहे हैं। 2 मिनट 56 सेकेंड के इस ट्रेलर में आपको जमकर कॉमेडी देखने को मिलेगी। फिल्म की कहानी में सूटकेस के पीछे काफी अफरा-तफरी मची हुई है। फिल्म में कुणाल खेमू के अलावा, रसिका दुग्गल, विजय राज, रणवीर शौरी, गजराज राव जैसे शानदार कलाकार नजर आएंगे।

'शकुंतला देवी' से होगी 'लूटकेस' की टक्कर

कुणाल खेमू एक नए अवतार में यहां लोगों को हंसाने की कोशिश कर रहे हैं। इससे पहले ढोल और गोलमाल 3 में उनकी कॉमिक टाइमिंग की काफी सराहना हुई थी। ऐसे में मलंग में कड़ पुलिस ऑफिसर का रोल प्ले करने के बाद वह एक बार फिर कॉमेडी करते नजर आएंगे। 31 जुलाई को फिल्म को डिज्नी हॉट स्टार पर रिलीज किया जाएगा। इस फिल्म के साथ ही विद्या बालन की फिल्म 'शकुंतला देवी' भी रिलीज होने जा रही है।

टॅग्स :कुणाल खेमूबॉलीवुड हीरोबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीतलाक के ऐलान के बाद Cannes में मौनी रॉय का ग्लैमरस अंदाज वायरल

बॉलीवुड चुस्कीजिया रॉय की ग्लैमरस पेस्टल साड़ी फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल

बॉलीवुड चुस्कीअवनीत कौर की लेटेस्ट वेकेशन फोटोज वायरल, न्यूयॉर्क में बिताए शानदार पल

बॉलीवुड चुस्कीदलाई लामा का आशीर्वाद लेने पहुंचीं भूमि पेडनेकर, शेयर किया भावुक अनुभव

बॉलीवुड चुस्की4 साल बाद टूटी मौनी रॉय की शादी, तलाक की खबरों पर तोड़ी चुप्पी

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीमुंबई में सलमान खान के गैलेक्सी अपार्टमेंट में 5 फुट लंबा सांप?, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीSheeva Rana Glamorous Photos: 'गंदी बात 3' एक्ट्रेस शीवा राणा की बोल्ड और ग्लैमरस तस्वीरें इंटरनेट पर वायरल

बॉलीवुड चुस्कीमदद कीजिए सीएम विजय?, 17 दिनों से बेहोश और वेंटिलेटर पर 47 वर्षीय पत्नी मालथी?, तमिल फिल्मों के लोकप्रिय हास्य अभिनेता मुथुकलाई ने तमिलनाडु के मुख्यमंत्री से लगाई गुहार

बॉलीवुड चुस्की'आखिरी सवाल' मूवी रिव्यू: कलाकारों के अभिनय ने जीता दिल, जानिए कैसी है फिल्म 'आखिरी सवाल'

बॉलीवुड चुस्कीब्लैक ऑफ-शोल्डर गाउन में मृणाल ठाकुर का ग्लैमरस लुक वायरल