लाइव न्यूज़ :

केआरके ने सलमान खान से मांगी माफी, सारे वीडियो भी डिलीट किए; कहा- सोच कर बुरा लग रहा है कि...

By अनिल शर्मा | Updated: June 26, 2021 09:40 IST

कोर्ट के इस आदेश के बाद भी केआरके सोशल मीडिया पर ये कहते रहे उन्हें अभी कोर्ट के आदेश की कॉपी नहीं मिली। हालांकि बाद में केआरके ने सलमान खान से माफी मांगी। उन्होंने लिखा कि उनका मकसद किसी की भावनाओं को आहत करना नहीं था।

Open in App
ठळक मुद्देकेआरके ने सलमान खान से माफी मांगीकहा- उनका मकसद किसी की भावनाओं को आहत करना नहीं था।केआरके ने कहा कि बुरा लग रहा था कि किसी का मेरी वजह से इतना दिल दुखा है

कमाल राशिद खान यानी केआरके ने सलमान खान से माफी मांग ली है। वहीं सलमान खान को लेकर बनाए सारे वीडियो डिलीट कर दिए हैं। गौरतलब है कि केआरके ने सलमान खान की फिल्म राधे का नाकारात्मक रिव्यू किया था। जिसके बाद सलमान की लीगल टीम ने मानहानि का केस कर दिया था। कोर्ट ने इस मसले पर फैसला सुनाते हुए केआरके से कहा था कि आप सलमान के खिलाफ कोई पोस्ट नहीं करेंगे।

केआरके ने सलमान से कही ये बातकोर्ट के इस आदेश के बाद भी केआरके सोशल मीडिया पर ये कहते रहे उन्हें अभी कोर्ट के आदेश की कॉपी नहीं मिली। हालांकि बाद में केआरके ने सलमान खान से माफी मांगी। उन्होंने लिखा कि उनका मकसद किसी की भावनाओं को आहत करना नहीं था। केआरके ने ये भी कहा कि उन्होंने सलमान खान पर बनाए सारे वीडियो भी डिलीट कर दिए हैं। बकौल केआरके- प्यारे सलमान खान, मैंने अपनी तरफ से आपके ऊपर बनाए हुए सभी वीडियो डिलीट कर दिए हैं। मेरा मकसद आपके या किसी अन्य की भावनाओं को आहत करना नहीं हैं।

बाकी बचे वीडियो भी करेंगे डिलीटहालांकि केआरके ने इसके साथ ये भी कहा कि वे सलमान खान के खिलाफ कोर्ट में केस लड़ते रहेंगे। कमाल खान ने कहा कि उनकी फिल्मों के रिव्यू तभी करेंगे जब कोर्ट से उसकी परमिशन मिलेगी। उन्होंने बाकी बचे वीडियो को भी डिलीट करने की बात कही। कहा- अगर मुझसे कोई भी वीडियो छूट गया हो तो आपकी टीम मुझे इस बारे में सूचित कर सकती है। अगर मेरी किसी वीडियो से आपको तकलीफ है तो मैं उन वीडियो को भी डिलीट कर दूंगा। केआरके ने सलमान को  भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी।

बुरा लगा मेरी वजह से दिल दुखासलमान से डरने के सवाल पर केआरके ने कहा कि मैंने ये सब कोर्ट के आदेश के डर से नहीं किया है। बल्कि मैंने खुद से किए हैं। केआरके ने कहा क्योंकि मुझे ये सोच के बुरा लग रहा था कि किसी का मेरी वजह से इतना दिल दुखा है। मैं यहां पर अपने हक की सुरक्षा करना चाहता हूं बिना किसी का दिल दुखाकर। 

टॅग्स :सलमान खानबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!