लाइव न्यूज़ :

जिराफ के साथ फोटोशूट को लेकर ट्रोल हुईं कृति सैनन ने दिया ट्रोलर्स को अब करारा जवाब, कहा...

By विवेक कुमार | Updated: August 10, 2018 11:51 IST

कृति सेनन जल्द ही साजिद खान के डायरेक्शन में बनने वाली फिल्म 'हाउसफुल 4' में नजर आएंगी।

Open in App

मुंबई, 10 अगस्त: हिरोपंती, राबता और बरेली की बर्फी जैसी फिल्मों में अपनी जबरदस्त एक्टिंग का जलवा बिखेर चुकी  कृति सेनन ने हाल ही में कॉस्मोपॉलिटिन मैगजीन के लिए फोटोशूट कराया। इस फोटो में कृति, जिराफ के साथ दिख रही हैं। जो कि किसी चीज के सहारे ऊपर की ओर लटका है और कृति अपने हाथ से उसके मुंह पर टच कर रही हैं।

मैगजीन ने खुद इस फोटो को अपने इंस्‍टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया था। लेकिन अपनी इस फोटो की वजह से कृति को ट्रोलिंग का सामना करना पड़ा। उनकी इस तस्वीर पर एक एक यूजर ने लिखा -जिंदा हो या मरा हुआ, क्‍या इस तरीके से जानवरों के साथ फोटो कराना सही है। क्‍या यह जानवरों के खिलाफ अत्‍याचार नहीं है। जिराफ तो वैसे भी विलुप्‍त प्राय प्रजाति है। वहीं जानवरों के लिए काम करने वाली संस्थाओं ने भी इस फोटो पर आपत्ति जताई थी ।  

वहीं अब अपनी इस फोटो पर कृति सेनन ने बयान देते हुए कहा- 'यह एक साधारण फोटोशूट था जो कि लंदन के एक होटल में किया गया था। डेकोरेशन इसी होटल के वाइल्डलाइफ जोन में की गई थी। तस्वीर में पीछे दिखाई दे रही चीजें नकली हैं। मैं खुद भी जानवरों से प्यार करती हूं।'  

बता दें कि कृति सेनन जल्द ही साजिद खान के डायरेक्शन में बनने वाली फिल्म 'हाउसफुल 4' में नजर आएंगी। इस फिल्म में अक्षय कुमार, रितेश देशमुख, बॉबी देओल, पूजा हेगड़े और कृति खरबंदा भी मुख्य किरदार में हैं। इस फिल्म का पहला पार्ट साल 2010 में, दूसरा पार्ट साल 2012 में और तीसरा पार्ट साल 2016 में रिलीज हुआ था। वहीं इसके अलावा कृति पानीपत में भी नजर आएंगी। 

टॅग्स :कृति सेनन
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीNupur Sanon Engaged: समंदर के बीच स्टेबिन बेन ने नुपूर सेनन को किया प्रपोज, पहनाई रिंग, देखें तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्कीTere Ishk Mein OTT release: धनुष-कृति सेनन की रोमांटिक ड्रामा 'तेरे इश्क़ में' कब और कहाँ होगी स्ट्रीम

बॉलीवुड चुस्कीकृति सैनॉन बनीं यूएनएफपीए इंडिया की नई मानद लैंगिक समानता राजदूत

बॉलीवुड चुस्कीIIFA 2025: वेब सीरीज में काम करने के लिए तैयार, प्रोजेक्ट ऐसा हो रोमांचक और लीक से हटकर हो?, “दो पत्ती” के लिए पुरस्कार जीतने के बाद कृति ने कहा

बॉलीवुड चुस्कीग्रीस में सिगरेट पीती दिखीं कृति सेनन, वीडियो वायरल होने पर हुई ट्रोल; फैन्स ने किया रिएक्ट

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?