लाइव न्यूज़ :

इन मशहूर अभिनेत्रियों की बायोपिक में उनका किरदार निभाना चाहती हैं कृति सेनन

By अनिल शर्मा | Updated: September 2, 2021 10:50 IST

कृति सेनन ने प्रतिष्ठित अभिनेत्रियों मधुबाला और मीना कुमारी के प्रति अपने प्यार का खुलासा किया है। इसके साथ ही कृति ने कहा कि सितारों की कहानी को लोगों के सामने लाने की जरूरत है।

Open in App
ठळक मुद्देकृति सेनन कॉमेडी-ड्रामा फ्लिक मिमी की सफलता अभिभूत हैंइसके बाद कृति सेनन हम दो हमारे दो में राजकुमार राव के साथ दिखाई देंगीवह प्रभास के साथ आदिपुरुष में भी नजर आने वाली हैं

मुंबईः अभिनेत्री कृति सेनन वर्तमान में अपनी हाल ही में रिलीज़ हुई कॉमेडी-ड्रामा फ्लिक मिमी की सफलता अभिभूत हैं। एक सरोगेट मां की भूमिका निभाते हुए, हीरोपंती स्टार ने प्रशंसकों और आलोचकों दोनों का दिल जीत लिया। इस बीच कृति सेनन ने सिल्वर स्क्रीन पर वास्तविक जीवन के किरदारों को निभाने के लिए इच्छा जाहिर की है।  

ईटाइम्स के साथ बातचीत में कृति सेनन ने प्रतिष्ठित अभिनेत्रियों मधुबाला और मीना कुमारी के प्रति अपने प्यार का खुलासा किया है। इसके साथ ही कृति ने कहा कि सितारों की कहानी को लोगों के सामने लाने की जरूरत है। मिमी स्टार ने यह भी कहा कि वह इन मशहूर अभिनेत्रियों की बायोपिक में उनके किरदारों को निभाना पसंद करेंगी।

कृति सेनन ने कहा, "हमारे फिल्म उद्योग में कुछ व्यक्तित्व हैं जो प्रतिष्ठित रहे हैं और जिनके जीवन के बारे में मुझे लगता है कि लोग वास्तव में ज्यादा नहीं जानते हैं। लेकिन लोगों को उनके बारे में पता होना चाहिए। और मैं मधुबालाजी के अलावा  मीना कुमारीजी की बायोपिक में उनके किरदार निभाना पसंद करूंगी। दोनों अपने समय की प्रतिष्ठित नायिकाएं थीं और मुझे व्यक्तिगत रूप से भी उनके बारे में और जानना अच्छा लगेगा।

काम की बात करें तो, कृति सैनन के पास कई प्रोजेक्ट हैं। हाल ही में उन्हें पंकज त्रिपाठी और साईं तम्हनकर के साथ लक्ष्मण उटेकर की कॉमेडी-ड्रामा, मिमी में देखा गया था। अभिनेत्री इसके बाद हम दो हमारे दो में राजकुमार राव के साथ दिखाई देंगी। इसके अलावा, कृति ने फिल्म निर्माता अमर कौशिक और निर्माता दिनेश विजान के साथ बहुप्रतीक्षित कॉमेडी-हॉरर फ्लिक, भेड़िया के लिए भी काम कर रही हैं। वह प्रभास के साथ आदिपुरुष में भी नजर आने वाली हैं।

टॅग्स :कृति सेननमीना कुमारीमधुबालाबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!