लाइव न्यूज़ :

एयरपोर्ट पर चोरी हुआ बॉलीवुड की खूबसूरत एक्ट्रेस का सामान, सोशल मीडिया पर लगाई लताड़

By अमित कुमार | Updated: February 22, 2020 16:23 IST

इन दिनों बॉलीवुड एक्ट्रेस कृति खरबंदा किसी और कारण से ही चर्चा में बनी हुई हैं। दरअसल, कृति खरबंदा ने एयर इंडिया को टैग करते हुए सोशल मीडिया पर अपने समान चोरी होने की बात बताई है।

Open in App
ठळक मुद्देकृति ने एयर इंडिया की मांफी को स्वीकार करते हुए लिखा कि अभी तक मेरे बैग की कोई जानकारी नहीं मिली है। 

बॉलीवुड एक्ट्रेस कृति खरबंदा अपनी फिल्मों को लेकर अक्सर सुर्खियों में बनी रहती हैं। लेकिन इन दिनों वह किसी और कारण से ही चर्चा में बनी हुई हैं। दरअसल, कृति खरबंदा ने एयर इंडिया को टैग करते हुए सोशल मीडिया पर अपने समान चोरी होने की बात बताई है। उन्होंने एयर इंडिया के टैग करते हुए लिखा, 'डियर एयर इंडिया, मेरा सामान खोने पर एक बार फिर आपका शुक्रिया। आपके स्टाफ को कुछ बेसिक मैनर्स जरूर सिखाना चाहिए।' 

कृति खरबंदा के ट्वीट पर एयर इंडिया ने जवाब देते हुए लिखा, 'कृप्या आप हमारी माफी कबूल करें, और हमें मैसेज के जरिए फाइल का रेफरेंस नंबर और बैगेज का टैग नंबर भेज दें। साथ ही फ्लाइट की पूरी जानकारी भी भेज दें ताकि हम अपनी बैग संभालने वाली टीम के साथ चेक कर सकें।' इसके बाद कृति ने उनकी मांफी को स्वीकार करते हुए लिखा कि अभी तक मेरे बैग की कोई जानकारी नहीं मिली है। 

उन्होंने लिखा कि एयर इंडिया के स्टाफ को लोगों के साथ कैसे पेश आते हैं इतनी तमीज नहीं है। उन्हें इतना सोचना चाहिए था कि वो कम से कम मेरे बैग को लेकर नई अपडेट ही मुझ तक पहुंचा देते। इसके बाद एयर इंडिया ने कुछ देर बाद एक और ट्वीट किया। उन्होंने लिखा, 'मिस खरबंदा, आपका बैग मुंबई से गोवा एयरपोर्ट पर आज साढ़े ग्यारह बजे पहुंच रहा है। कृप्या बैग को डिलीवर कराने के लिए अपने कॉन्टेक्ट डिटेल्स और फ्लाइट डिटेल्स साझा करें ताकि हम आपको बेहतर तरीके से असिस्ट कर सकें।' 

बता दें कि इससे पहले भी कृति खरबंदा और एयर इंडिया के बीच इस तरह का विवाद साल 2014 में देखने को मिल चुका है। जब कृति ने एयर इंडिया के स्टाफ पर खराब बर्ताव करने का आरोप लगाया था। 

टॅग्स :कृति खरबंदाबॉलीवुड अभिनेत्रीबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!